Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Crime: नालंदा में छह साल की बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म, एक गिरफ्तार; दो आरोपित फरार

    Updated: Wed, 13 Mar 2024 04:00 AM (IST)

    Nalanda Crime News स्थानीय थाना क्षेत्र के सुदुरवर्ती इलाके में मंगलवार की सुबह एक छह वर्षीया बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। समाज को शर्मसार करने वाली इस घटना ने लोगों को झकझोर कर रख दिया। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। दो अन्य आरोपी भागने में सफल रहे।

    Hero Image
    Bihar Crime: नालंदा में छह साल की बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म, एक गिरफ्तार; दो आरोपित फरार

    संवाद सहयोगी, हिलसा। स्थानीय थाना क्षेत्र के सुदुरवर्ती इलाके में मंगलवार की सुबह एक छह वर्षीया बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म किये जाने का मामला प्रकाश में आया है।

    समाज को शर्मसार करने वाली इस घटना ने लोगों को झकझोर कर रख दिया। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। दो अन्य आरोपी भागने में सफल रहे।

    इधर, गिरफ्तारी के बाद घटना से आक्रोशित होकर ग्रामीणों ने बच्ची के मामा के साथ आए एक अन्य को बंधक बना लिया। ग्रामीणों को आरोप था कि इस मामले में लोगों को फंसाया जा रहा है।

    पुलिस ने दो लोगों को ग्रामीणों से छुड़ाया

    इधर, घटना की खबर मिलते ही थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों के द्वारा बनाए गए दोनों बंधक को छुड़ाया। बताया जाता है कि मंगलवार सुबह छह वर्षीय बालिका को बिस्कि‍ट खिलाने के नाम पर गांव के ही रिश्तेदार गोद में उठाकर सुनसान स्थान पर ले गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसके बाद तीन लोगों ने उसके साथ गलत काम किया। बालिका के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने ही एक आरोपी को पकड़ लिया, जबकि दो अन्य लोग बाइक से फरार हो गए। पकड़े गए आरोपी परवलपुर थाना को सुपुर्द कर दिया गया है।

    थानाध्यक्ष ने बताया कि लड़की अबोध है। उसके स्वजन ने दुष्कर्म की बात कही है। बच्‍ची को मेडिकल जांच के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेजा गया है। सही जानकारी मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही मिल पाएगी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपित से पूछताछ जारी है।

    यह भी पढ़ें - 

    KK Pathak ने दिल्ली जाने से पहले दिया एक और ऑर्डर, शिक्षा विभाग में मचा दिया हड़कंप!

    Bihar News: चुनाव से पहले क्या है नीतीश सरकार की प्लानिंग? इस बड़े काम के लिए निकलने वाला है टेंडर, समय सीमा भी सेट