Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लड़की से छेड़खानी का वीडियो वायरल: मचा हंगामा, पुलिस ने लिया संज्ञान

    By Kajal KumariEdited By:
    Updated: Wed, 31 May 2017 11:12 PM (IST)

    मुजफ्फरपुर में एक स्कूली छात्रा के साथ मनचलों की छेड़खानी का वीडियो वायरल हो गया है। इस वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए पुलिस ने इस मामले के जांच के आदेश दे दिए हैं।

    लड़की से छेड़खानी का वीडियो वायरल: मचा हंगामा, पुलिस ने लिया संज्ञान

    पटना [जेएनएन]। मुजफ्फरपुर जिले में एक स्कूल की लड़की से छेड़खानी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है और अब इस मामले में एसएसपी विवेक कुमार ने सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया है। एसएसपी के आदेश पर मंगलवार को अहियापुर थानेदार विजय कुमार मामले की जांच करने संगम घाट स्थित रेल पुल के पास पहुंचे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    स्थानीय लोगों से पूछताछ के क्रम में रेल ट्रैक पर घूम रहे दो मनचलों को पुलिस ने खदेड़ दिया। नदी में स्नान करने पर पुलिस ने रोक लगा दी है। पुलिस  शहर से सटे सीतामढ़ी एरिया के बूढ़ी गंडक नदी पर स्थित रेल पुल पर कुछ मनचले पहले लड़की के दोस्त की पिटाई करते हैं और फिर लड़की के साथ छेड़खानी करते दिख रहे हैं। 

    थानाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि संगम घाट के समीप के लोगों ने पूछताछ करने पर बताया कि यहां अक्सर स्कूल के छात्र-छात्रा घूमने आते हैं। उनकी हरकत को देख गांव वाले विरोध जताते हैं। यहां नदी में डूब कर कई लोगों की मौत हो चुकी है।

    हालांकि, 25 मई को हुए वीडियो वायरल की जानकारी गांव के लोगों को नहीं है। छात्र-छात्राओं को पकड़ कर किसने पिटाई और छेड़खानी की, यह बताने से लोग मुकर रहे हैं। छात्रा की पड़ताल के बाद उसका बयान दर्ज किया जाएगा।

    दोषियों पर कार्रवाई होगी

    स्कूल की छुट्टी रहने के कारण छात्रा की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस स्कूल प्रबंधक से संपर्क कर रही है। गौरतलब है कि वायरल वीडियो में सीतामढ़ी रेलखंड स्थित बूढ़ी गंडक नदी रेल पुल पर कुछ असामाजिक तत्व छात्रा के दोस्त की पिटाई व छात्रा से छेड़खानी करते दिख रहे थे। फेसबुक वाट्सएप पर 1 मिनट 11 सेकंड का वीडियो वायरल हुआ था।

    फेसबुक और वाट्सएप पर 1 मिनट 11 सेकंड का वीडियो पिछले 25 मई से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि शहर के एक प्राइवेट स्कूल की लड़की स्कूल ड्रेस में अपने साथी के साथ रेल पुल पर है।

    इसी दौरान वहां पहुंचे कुछ मनचले पहले उसके साथी की पिटाई करते हैं। इस दौरान लड़की अपने पीछे छिपकर मनचलों से बचना चाह रही है। लड़की और उसका दोस्त दोनों बार-बार मनचलों को सॉरी बोल रहे हैं। लेकिन मनचले नहीं मानते हैं और लड़के की पिटाई करने के बाद लड़की से छेड़खानी करते हैं।

    पिटाई के दौरान लड़का बोल रहा है कि सॉरी, नहीं मालूम था भैया....माफ कर दीजिए, नहीं मालूम था भैया। प्लीज हमलोगों को मालूम नहीं था। 

    लड़का और लड़की दोनों कहते हैं कि वे अब से यहां नहीं आएंगे। इस दौरान मनचलों का एक साथी मोबाइल से वीडियो बना रहा होता है। इस दौरान लड़की का दोस्त रूमाल से अपना चेहरा छिपाना चाहता है। लेकिन तभी एक मनचला लड़की को पीछे से पकड़ लेता है और वो चिल्लाती है। 

    इसके बाद लड़की का दोस्त आगे आ जाता है। लेकिन, एक बार फिर वह लड़की तक पहुंचता है। इसी बीच एक मनचला लड़की और उसके दोस्त पर लाठी चलाता दिखाता है।

    यह भी पढ़ें: सावधान! बिहार में TOBACCO BOMB पर बैठी दो तिहाई आबादी

    सूत्रों का कहना है कि इस इलाके में आए दिन इस तरह की घटना होती रहती है। स्कूल और कॉलेज के लड़के और लड़कियां शहर से सटे फोरलेन के किनारे इन इलाकों में घूमने के लिए अक्सर पहुंचते हैं। असामाजिक तत्व इनके साथ गलत बर्ताव करते हुए न सिर्फ इनकी पिटाई करते हैं, बल्कि छेड़खानी जैसी घटना को अंजाम देते हैं। कुछ मनचले वीडियो वायरल करने की धमकी देकर गलत हरकत भी करते हैं।

    यह भी पढ़ें: ऑनलाइन शॉपिंग गिफ्ट का लालच देकर ठग लिये लाखों रुपये, जानिए