विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पति पंजाब कमाने गया और ससुर ने मुंह दिखाने लायक नहीं छोड़ा...पश्चिम चंपारण की अविश्वसनीय घटना

By Ajit KumarEdited By:
Published: Thu, 15 Sep 2022 01:38 PM (IST)

Unimaginable Incident बिहार के पश्चिम चंपारण स्थित शिकारपुर थाना क्षेत्र का मामला। नवविवाहिता ने अपने ससुर पर जेठानी की मौजूदगी ...और पढ़ें

पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रतीकात्मक फोटो
पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रतीकात्मक फोटो

नरकटियागंज (पश्चिम चंपारण), जासं। बिहार के पश्चिम चंपारण स्थित शिकारपुर थाना क्षेत्र से रिश्ते को दागदार करने वाली एक घटना सामने आई है। ससुर ने अपनी बहू के साथ ही गंदा काम किया है। इसमें पीड़िता की जेठानी ने भी आरोपित का सहयोग किया। घटना की सूचना मिलने पर जब आरोपित का बेटा व पीड़िता के पति ने पूछताछ की तो उसको मारपीट का जख्मी कर दिया गया। साथ में उसकी पत्नी से भी मारपीट की गई। अब पीड़िता में थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें : वाट्स एप डीपी तुरंत-तुरंत बदलने वाली लड़कियों सावधान, बिहार की इस छात्रा वाला हश्र कहीं आपका भी न हो जाए 

यह भी पढ़े:  मधुबनी में स्कूल के कमरे में बंद कर नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म करने वालों को पुलिस ने पकड़ा   

कमाने के लिए पंजाब चला गया था पति

शिकारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की नवविवाहिता ने अपने ससुर पर ही दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पूरी घटना में उसने ससुर, जेठ व जेठानी को भी नामजद किया है। पुलिस के पास दिए आवेदन में उसने बताया है कि उसकी शादी करीब दो माह पहले ही बीते जुलाई में हुई है। शादी के बाद जब वह ससुराल पहुंची तो उसका पति कुछ दिनों तक साथ रहा। उसके बाद वह कमाने के लिए पंजाब चला गया। इसका फायदा उठाकर इसी सितंबर माह के आरंभ में जेठानी ने ससुर को उसके कमरे में भेज दिया। इसके बाद बाहर से दरवाजे बंद कर दिया।

रिश्तों की दुहाई देने के बाद भी ससुर ने एक नहीं सुनी

पीड़िता का आरोप है कि उसके ससुर ने विरोध के बाद भी दुराचार किया। रिश्ते की दुहाई देने के बाद भी उसने एक नहीं सुनी। विवाहिता ने इस घटना की सूचना पंजाब में रह रहे अपने पति को दी। सूचना पाकर वह भी वहां से लौटकर आ गया। इसके बाद जब आरोपित से पूछताछ की गई तो पीड़िता के पति व उसके साथ मारपीट की गई। दोनों जख्मी हो गए। शाेरगुल सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। ग्रामीणों के सहयोग से जख्मी को अस्पताल पहुंचाया गया। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि विवाहिता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। पीड़िता के इस आरोप के बाद रिश्तों को लेकर एक बार फिर से बहस शुरू हो गई है। लोग घर के अंदर ही रह रहे दुश्मनों से महिलाओं के बचाव के उपायों के बारे में बातें करने लगे हैं। इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है।

यह भी पढ़ें : बिहार के बेगूसराय शूटआउट पर सीएम नीतीश कुमार के करीबी नेता ने रखा पार्टी का पक्ष  

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।