विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

वाट्स एप डीपी तुरंत-तुरंत बदलने वाली लड़कियों सावधान, बिहार की इस छात्रा वाला हश्र कहीं आपका भी न हो जाए

By Ajit KumarEdited By:
Published: Thu, 15 Sep 2022 02:52 PM (IST)

Bihar crime बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित सदर थाना क्षेत्र की एक छात्रा के साथ हुआ हादसा। सदमे में है पूरा ...और पढ़ें

पुलिस ने आरोपित को समस्तीपुर स्थित उसके आवास से गिरफ्तार कर लिया है। प्रतीकात्मक फोटो
पुलिस ने आरोपित को समस्तीपुर स्थित उसके आवास से गिरफ्तार कर लिया है। प्रतीकात्मक फोटो

मुजफ्फरपुर, जागरण संवाददाता। यह बात कहने में किसी को भी हिचक नहीं है कि तकनीक ने इंसान की जिंदगी को पूरी तरह से बदल लिया है, किंतु इसके साथ ही साथ खतरे भी हैं। दुरुपयोग के खतरे। वाट्स एप के संदर्भ में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है। बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित सदर थाना क्षेत्र निवासी एक छात्रा का अनुभव इस संदर्भ में बहुत ही पीड़ादायक रहा है। वह तो सदमे में है ही उसका पूरा परिवार भयाक्रांत है। उसकी वाट्स एप डीपी से छेड़छाड़ कर अश्लील तस्वीर तैयार की गई और उसे मोबाइल पर भेजकर पांच लाख रुपये मांगे जा रहे हैं।

आरोपित ने बताई कई चिंताजनक बातें

पीड़िता ने जब इसकी शिकायत पुलिस के पास की तो जांच शुरू की गई। दिए गए नंबर के आधार पर पता चला कि यह काम पड़ोसी जिले समस्तीपुर के किसी मृत्युंजय कुमार है। इसके बाद पुलिस ने आरोपित को मुसरीघरारी थाना अंतर्गत कमला बरबट्टा इलाके के उसके आवास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान उसने जो बातें बताईं वह वाकई चिंताजनक है। इतना ही नहीं तकनीक का प्रयोग करते हुए अतिरिक्त रूप से सावधान रहने की सीख भी है।

एप की मदद से कर रहा था गड़बड़

आरोपित के पास से पुलिस ने मोबाइल भी जब्त कर लिया है। जिसमें न केवल इस छात्रा के वरन कई और महिलाओं व लड़कियों की अश्लील तस्वीरें मिली हैं। वीडियो भी है। इतना ही नहीं उसके आपराधिक रिकार्ड भी रहे हैं। पुलिस पूछताछ के दौरान उसने स्वीकार किया कि वह इस तरह से कई अन्य महिलाओं को ब्लैकमेल किया है। उसने बताया कि वह किसी एप की मदद से लड़कियों के वाट्सएप नंबर निकालता है। इसके बाद उसकी डीपी से तस्वीरें निकालकर एडिट कर दूसरी लड़की की अश्लील तस्वीर में इसका चेहरा लगा देता है। इसको भेजकर ही ब्लैकमेल करता है। इसके माध्यम से काफी रुपये की उगाही की है। बात यहीं तक नहीं है। जो लड़की या महिलाएं पैसे नहीं दे पाती हैं, आरोपित उसको अपने जाल में फंसाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता है। ऐसा वह कई लड़कियों व महिलाओं के साथ कर चुका है।