विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 16, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मधुबनी में स्कूल के कमरे में बंद कर नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म करने वालों को पुलिस ने पकड़ा

By Dharmendra Kumar SinghEdited By:
Published: Fri, 16 Sep 2022 07:42 PM (IST)

Bihar Crime नाबालिग लड़की से सामूह‍िक दुष्‍कर्म मामले में दो गिरफ्तार। तीन नामजद व दो अज्ञात के विरुद्ध दर्ज हुई ...और पढ़ें

मधुबनी के हरलाखी में पुल‍िस ग‍िरफ्त में दुष्‍कर्म के आरोप‍ित। फोटो-जागरण
मधुबनी के हरलाखी में पुल‍िस ग‍िरफ्त में दुष्‍कर्म के आरोप‍ित। फोटो-जागरण

मधुबनी (हरलाखी), जासं। स्थानीय थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की के साथ सामूह‍िक दुष्‍कर्म मामले में फरार एक नामजद व एक अज्ञात आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। नामजद आरोपित की पहचान कसेरा गांव निवासी अहमद अंसारी व अज्ञात आरोपित की पहचान कसेरा गांव के ही अख्तर अंसारी के रूप में हुई है। हालांकि, एक अज्ञात आरोपित अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है।

देर रात  स्‍कूल के कमरे में दुष्‍कर्म

बता दें कि 12 दिन पूर्व थाना क्षेत्र के एक गांव से पीड़ित लड़की अपनी भतीजी के साथ राधाष्टमी का मेला देखने गई थी। रात के डेढ़ बजे पीड़िता शौच के लिए मेला से बाहर निकली। इस दौरान आरोपितों ने पीड़िता को पकड़कर जबरन बगल के एक स्कूल में ले गया और बारी-बारी से पांच युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान पीड़िता शोर भी मचा रही थी। लेकिन, मेला में शोरगुल होने के कारण कोई सुन नहीं रहा था। काफी देर बाद कुछ स्थानीय लोगों को लड़की की चिल्लाने की आवाज सुनाई दी तो स्कूल की ओर गए। लोगों को आते देख सभी दुष्कर्मी वहां से भागने का प्रयास करने लगे। लेकिन, लोगों ने एक आरोपित को पकड़कर लिया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। जहां लोगों ने पकड़े गए आरोपित को पुलिस के हवाले कर दिया। जिसकी पहचान हरलाखी गांव के मो. जफर अंसारी के रूप में हुई।

फरार आरोप‍ितों पर होगी कार्रवाई

पुलिस ने पीड़िता के आवेदन पर पकड़ाए आरोपित सहित तीन नामजद व दो अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर लिया। जिसमें हरलाखी के जफर अंसारी, जिबरील उर्फ सोनू, कसेरा गांव के अहमद अंसारी व दो अज्ञात शामिल है। घटना के अगले दिन पुलिस ने जफर अंसारी के अलावा जिबरील उर्फ सोनू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अन्य तीन में दो आरोपित को पुलिस ने बीते गुरुवार की रात गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष अनोज कुमार ने बताया कि अन्य एक फरार आरोपित की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी चल रही है। शीघ्र फरार आरोपित की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।