Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुजफ्फरपुर में बड़ी वारदात, घर में घुसकर एक ही परिवार के 3 लोगों मारी गोली; एक युवक की मौत

    Updated: Mon, 13 Jan 2025 05:29 AM (IST)

    बिहार के मुजफ्फरपुर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां घर में घुसकर एक ही परिवार के तीन लोगों को गोली मारने की घटना से सनसनी फैल गई। इनमें से एक युवक की अस्पताल में मौत हो गई। दो अन्य घायलों का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक आपसी विवाद में घटना को अंजाम दिया गया है।

    Hero Image
    घायल दो लोगों को अस्पताल में कराया गया भर्ती। ( सांकेतिक फोटो )

    जागरण, मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर में तुर्की थाना के छोटा सुमेरा में रविवार रात एक ही परिवार के तीन लोगों को घर में घुसकर गोली मार दी गई। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं दो की हालत गंभीर है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दोनों का बैरिया स्थित निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस घटना को अंजाम भी तीन भाइयों ने मिलकर दिया। दोनों परिवार पटीदार हैं। इनमें दो वर्षों से रास्ते और जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। घटना को अंजाम देने के बाद तीनों भाई फरार हो गए।

    दरवाजे खुलवाते ही मारी गोलियां

    बताया जा रहा है कि रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे सुजीत कुमार उर्फ साहब दो अन्य भाइयों राजा और राहुल के साथ पड़ोसी सुरेश साह के घर हथियार से लैस होकर पहुंचा। उसने गेट खटखटाया। सुरेश साह के पुत्र अजय साह (32) ने गेट खोला। साथ ही आने का कारण पूछा।

    सुजीत ने बिना कोई जवाब दिए अजय को दो गोलियां दाग दीं। इसके बाद गोली की आवाज सुनकर आए अजय के पिता सुरेश साह (55) और पुत्र अंकुश कुमार (13) को भी गोली मार दी।

    सुजीत ने की छह राउंड फायरिंग

    जानकारी के मुताबिक सुजीत ने इस दौरान छह राउंड फायरिंग की। तीनों को गोली मारने के बाद सभी वहां से फरार हो गए। स्वजन तीनों को लेकर मुजफ्फरपुर आए। अस्पताल में अजय की इलाज के दौरान मौत हो गई। उसे नजदीक से सीने में गोली मारी गई थी।

    दो साल से चल रहा था विवाद

    अजय के भाई चंदन कुमार ने बताया कि सुजीत, राजा और राहुल भाई हैं। दोनों परिवार में दो वर्षों से विवाद चल रहा था। हाल में भी सुजीत का विवाद एक अन्य व्यक्ति से हुआ था। इसको लेकर भी अजय ने पीड़ित का पक्ष लिया था। इसे देखते हुए भी सुजीत ने दो अन्य भाइयों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया।

    पंचायत में भी नहीं सुलझा मामला

    अजय गाड़ी चलाकर अपनी जीविका चलाता था। एक भाई बाहर काम करता है। बताया जा रहा कि दोनों परिवारों में विवाद को लेकर पंचायत भी हुई थी, मगर यह नहीं सुलझा। वहीं सुजीत कुमार के बारे में कहा जा रहा है कि अवैध शराब का धंधा करता है।

    यह भी पढ़ें: 7 दिन के भीतर जो बाइडन उठाने जा रहे बड़ा कदम, नेतन्याहू को मिलाया फोन; ट्रंप भी दे चुके खुली धमकी

    यह भी पढ़ें: लॉस एंजेलिस में भीषण आग नहीं बुझने पर भड़के ट्रंप, कहा- अधिकारी नकारा हैं, इन्हें नहीं पता कैसे काबू पाया जाए?

    comedy show banner
    comedy show banner