Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar: 'मलाईदार विभाग लेकर भ्रष्टाचार में डूबे तेजस्वी यादव', नित्यानंद राय का महागठबंधन सरकार पर हमला

    By Jagran NewsEdited By: Mohit Tripathi
    Updated: Thu, 02 Nov 2023 12:42 AM (IST)

    भाजपा नेता और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने नीतीश और तेजस्वी पर हमला बोलेते हुए कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार को अपराधियों के हवाले कर दिया ...और पढ़ें

    Hero Image
    नीतीश ने बिहार को अपराधियों के हवाले किया: नित्यानंद। (फाइल फोटो)

    जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर एक साथ हमला बोला है। बुधवार को परिसदन में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार को अपराधियों के हवाले कर दिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नित्यानंद राय ने कहा कि पिछले एक साल में चार हजार से अधिक हत्याएं यहां हो चुकी हैं। पांच सौ से अधिक बलात्कार की घटनाएं हुई हैं। हजारों लोगों पर जानलेवा हमले हुए हैं।

    ...भष्टाचार में डूब गए हैं तेजस्वी

    उन्होंने आगे कहा कि बच्चियां स्कूल और कॉलेज जाने से डर रहीं हैं। उनके साथ बस में छेड़खानी हो रही है। वहीं, अपराधियों को सजा की जगह सत्ता का संरक्षण मिल रहा है। उपमुख्यमंत्री छह-छह मलाईदार विभाग लेकर भ्रष्टाचार में डूब गए हैं।

    पताही हवाई अड्डा को लेकर नीतीश सरकार को घेरा

    गृह राज्यमंत्री ने कहा कि जनता अगले चुनावों में इन्हें जवाब देगी। लोकसभा चुनाव में बिहार की 40 में से 40 सीटें एनडीए जीतेगा। इसके बाद विधानसभा चुनाव में भी एनडीए की सरकार बिहार में बनेगी।

    उन्होंने पताही हवाई अड्डा के लिए जमीन उपलब्ध नहीं कराने पर भी बिहार सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि 475 एकड़ जमीन उपलब्ध कराने को कहा जा रहा है, मगर सरकार आवंटित नहीं करा पा रही है।

    भाजपा का कार्यकर्ता चलाएगा सरकार: सम्राट

    केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की पांच नवंबर की होने वाली सभा को लेकर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा, इसके लिए प्रदेश से लेकर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता लगे हैं।

    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के हनुमान अमित शाह विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि यह बिहार से लालू और नीतीश की सरकार के खात्मे का शंखनाद होगा।

    अब भाजपा का कार्यकर्ता चलाएगा सरकार

    उन्होंने कहा, लालू प्रसाद और उनके परिवार का 15 साल तक शासन रहा है। नीतीश कुमार 18 साल से सरकार चला रहे हैं। इन दोनों को सत्ता तक भाजपा ने ही अपने कंधे पर पहुंचाया था, मगर अब बदलाव होगा। भाजपा का ही कोई कार्यकर्ता बिहार की सरकार चलाएगा।

    जाति गणना का नहीं पड़ेगा कोई फर्क

    उन्होंने कहा कि आईएनडीआईए या जाति आधारित गणना से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। गठबंधन का कोई ना कोई नेता रोज गाली दे रहा है, कभी केजरीवाल तो कभी अखिलेश।

    उन्होंने दावा किया कि बिहार की जाति आधारित गणना से 80 प्रतिशत जनता खुश नहीं है। भाजपा ने इस गणना के लिए समर्थन दिया था, मगर गणना सही से नहीं हुई।

    सम्राट चौधरी ने आरोप लगाया कि बिहार सरकार बहाली के नामपर घोटाला कर रही है, जिन्हें पहले से वेतन मिल रहा उसे बाद में नियुक्ति पत्र देकर घोटाला किया जा रहा है।

    सभी 40 सीटें जीतेगी NDA

    लोकसभा चुनाव में जीत का दावा करते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विकास के नामपर फिर सत्ता में आएंगे। पिछले चुनाव में बिहार की 40 में 39 सीटें मिली थीं। इस चुनाव में सभी 40 सीटों पर एनडीए की जीत होगी।

    यह भी पढ़ें: फूहड़ गानों पर पिस्टल के साथ रील्स बनाना किशोरी को पड़ा भारी, सोशल मीडिया पर Viral होते ही हुई गिरफ्तार

    Bihar Politics: 'भाजपा युवाओं को तलवार दे रही और हम कलम', डिप्टी CM तेजस्वी यादव का BJP पर करारा प्रहार