Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुजफ्फरपुर में नगर विकास मंत्री का पुतला फूंकेंगे हड़ताली निगमकर्मी

    By Ajit KumarEdited By:
    Updated: Mon, 13 Sep 2021 09:12 AM (IST)

    मोर्चा के अध्यक्ष अशोक राय ने कहा कि सोमवार को सफाईकर्मी सुबह में बहलखाना से रैली निकाल सरैयागंज टावर पहुंचेंगे और वहां उप मुख्यमंत्री एवं नगर विकास मंत्री तारकिशोर प्रसाद का पुतला फूंकेंगे। इसके अलावा कर्मचारी सभी पार्षदों के घर जाकर गुलाब का फुल भेंट करेंगे।

    Hero Image
    हड़ताल को तेज करेंगे निगमकर्मी, शहर में झाड़ू- बेलचा के साथ निकालेंगे जुलूस।

    मुजफ्फरपुर, जासं। नगर निगम कर्मचारियों की हड़ताल छठे दिन भी जारी रही। लगातार छह दिनों से सफाई कार्य नहीं होने से शहर में नारकीय हालात पैदा हो गए हैं। बाजार से लेकर गली-मोहल्ले तक कचरे का अंबार लग गया है। सड़कों पर कचरा बिखरा हुआ है। हालांकि नगर आयुक्त विवेक रंजन मैत्रेय के प्रयास से रात में डंङ्क्षपग स्थलों से कचरे का उठाव किया जा रहा है। वहीं आधा दर्जन पार्षद भी अपने स्तर से वार्ड की 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सफाई कराने में लगे हैं। वहीं हड़ताल का नेतृत्व कर रहे संयुक्त मोर्चा ने सोमवार सेे आंदोलन को तेज करने करने का एलान किया है। मोर्चा के अध्यक्ष अशोक राय ने कहा कि सोमवार को सफाईकर्मी सुबह में बहलखाना से रैली निकाल सरैयागंज टावर पहुंचेंगे और वहां उप मुख्यमंत्री एवं नगर विकास मंत्री तारकिशोर प्रसाद का पुतला फूंकेंगे। इसके अलावा कर्मचारी सभी पार्षदों के घर जाकर गुलाब का फुल भेंट करेंगे। साथी निगम कार्यालय के सामने रोषपूर्ण प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि अब मांगों को लेकर सरकार से आर-पार की लड़ाई होगी।

    नंद कुमार प्रसाद साह ने वार्ड 46 में चलाया सफाई अभियान

    संपूर्ण बिहार के नगर निकाय कर्मचारी हड़ताल पर हैं। सफाई व्यवस्था पूर्ण तक ठप है। इसे देखते हुए वार्ड संख्या 46 के वार्ड पार्षद नंदकुमार प्रसाद साह के नेतृत्व में रविवार को स्वयंसेवकों की टीम ने सुबह से लेकर शाम तक सफाई अभियान चलाया। स्वयंसेवकों ने लिज्जत पापड़ -खन्ना कंपाउंड- मेहता कंपाउंड -विद्यापति पथ -डॉक्टर नरेश बाबू की गली आदि जगहों से कूड़ा कचरा का उठाव किया और सड़क पर झाड़ू लगाएं। वार्ड पार्षद ने कहा कि सोमवार से सफाई स्वयं सेवकों की उपलब्धता के अनुसार संपूर्ण वार्ड 46 में सफाई अभियान जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि नगर आयुक्त द्वारा आटो टिपर उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने से लोगों से अनुरोध किया कि टिपर पर कोई भी सफाई कर्मचारी नहीं है। अत: वे अपने घर से निकल कर स्वयं टिपर में घर का कचरा डालें।