मुजफ्फरपुर में दशहरा मेले को लेकर प्रशासन ने जारी की सुरक्षा एडवाइजरी, इन 5 बातों का रखें ध्यान
मुजफ्फरपुर जिला प्रशासन ने दशहरा और रावण दहन कार्यक्रमों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है। इसमें लोगों से सतर्कता ...और पढ़ें

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।
HighLights
बच्चों की जेब में नाम-पता लिखकर रखें, हाथ न छोड़ें।
अफवाहों से बचें, पटाखे व ज्वलनशील पदार्थ न ले जाएं।
संदिग्ध वस्तु न छुएं, तुरंत पुलिस को सूचना दें।
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। जिला प्रशासन ने दशहरा और रावण दहन कार्यक्रम को लेकर एडवाइजरी जारी की है। मेला घूमने जाने वालों से इसका अनुपालन सुनिश्चित करने की अपील की गई है।
कहा गया कि आपकी सतर्कता से किसी हादसे या अनहोनी को रोका जा सकता है। प्रशासन का सहयोग करें और विधि व्यवस्था बनाए रखने की बात कही गई है।
यह जारी की गई एडवाइजरी
- मेले के लिए घर से निकलते समय अपने बच्चों के जेब में नाम, पता और मोबाइल नंबर लिखकर अवश्य रखें। मेले में बच्चों का हाथ कभी न छोड़ें। उन्हें इधर-उधर जाने न दें। महिलाओं, बच्चों और बुज़ुर्ग व्यक्तियों का विशेष ध्यान रखें।
- किसी भी प्रकार का अफवाह न फैलाएं और न ही उस पर ध्यान दें। शांति बनाए रखें। मेले में पटाखे एवं ज्वलनशील पदार्थ साथ न ले जाएं। धूम्रपान व किसी भी नशे का सेवन न करें। मेले में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न फैलाएं।- मेले में सड़क पर धीरे-धीरे जाएं, कतारबद्ध होकर जाएं, जल्दबाजी बिल्कुल न करें।
- इमरजेंसी मार्ग को कभी अवरुद्ध न करें।
- सुरक्षा मानकों का अनुपालन करें, स्वयं भी सुरक्षित रहें तथा अन्य लोगों को भी सुरक्षित रखें।
- सुरक्षा जांच आपके एवं आपके परिवार की सुरक्षा के लिए आवश्यक है। अतः सुरक्षा जांच में सहयोग करें।
- किसी भी प्रकार की लावारिस वस्तु या संदिग्ध वस्तु अगर आपको दिखाई पड़े, तो इसकी सूचना तुरंत वहां पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, थानाध्यक्ष, नियंत्रण कक्ष या डायल 112 को दें और उस संदिग्ध वस्तु को बिल्कुल ना छुएं।
यह भी पढ़ें- बिहार में मां दुर्गा की डोली यात्रा में अचानक मचा हड़कंप, कुत्ते ने 50 से अधिक लोगों को काटा
