Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    DM Sir, आप इस पद तक कैसे पहुंचे, पुलिस पाठशाला पहुंचे मुजफ्फरपुर के जिलाधिकारी ने बच्चों के सवालों के दिए गंभीर जवाब

    Updated: Sun, 03 Aug 2025 03:43 PM (IST)

    Muzaffarpur News मुजफ्फरपुर में नया सवेरा अभियान के तहत पुलिस पाठशाला के छात्रों को सिटी पार्क में मुफ्त प्रवेश मिलेगा। नगर आयुक्त विक्रम विरकर ने यह घोषणा की। छात्रों ने स्मार्ट सिटी परियोजनाओं का भ्रमण किया जिसमें इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर शामिल था। उन्हें स्मार्ट तकनीक से संचालित सेवाओं और यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी गई।

    Hero Image
    पुलिस पाठशाला में बच्चों का उत्साह बढ़ाते डीएम-एसएसपी व अन्य अधिकारी। जागरण

    जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। कन्हौली में "नया सवेरा" के माध्यम से बच्चों के जीवन में पुलिस पाठशाला उम्मीद की नई किरण जगा रही है। शनिवार को डीएम सुब्रत कुमार सेन व एसएसपी सुशील कुमार ने बच्चों से संवाद किया। इस दौरान बच्चों ने कई महत्वपूर्ण सवाल किए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    डीएम ने कहा कि पुलिस पाठशाला सामाजिक पुनर्निर्माण की प्रेरणादायी मिसाल बन गई है। नया सवेरा नामक इस पहल का संचालन उन बच्चों के लिए किया जा रहा है जिनके माता-पिता किसी न किसी कारणवश समाज की मुख्यधारा से कट गए हैं और असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त रहे हैं।

    31 जुलाई से 14 अगस्त तक इन बच्चों और उनके परिवारों के पुनर्वास हेतु एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस कड़ी में समाहरणालय में डीएम व एसएसपी की मौजूदगी में विशेष इंटरेक्शन कार्यक्रम हुआ। करीब 80 बच्चों से संवाद कर उन्हें प्रेरित किया गया।

    बच्चों ने अधिकारियों से सवाल पूछा, आप यहां तक कैसे पहुंचे? : बच्चों ने अधिकारियों से पूछा कि आप यहां तक कैसे पहुंचे? इसपर डीएम ने कहा कि मेहनत, लगन और शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता से सफलता प्राप्त की जा सकती है। उन्हें भी जीवन में ऊंचाइयों को छूने के लिए प्रेरित किया। कहा सपने देखो, मेहनत करो और पढ़ाई को अपना पहला लक्ष्य बनाओ। यही तुम्हें आगे लेकर जाएगा।

    सिटी पार्क में मिलेगा निशुल्क प्रवेश

    पुलिस पाठशाला में अध्ययन करने वाले छात्रों को सिटी पार्क में अब निशुल्क प्रवेश मिलेगा। यह घोषणा नगर आयुक्त विक्रम विरकर ने की है। नया सवेरा अभियान के तहत पुलिस पाठशाला के छात्रों ने शनिवार को मुजफ्फरपुर स्मार्ट सिटी परियोजनाओं, इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर, नगर भवन एवं सिटी पार्क का भ्रमण किया।

    इस दौरान उनको स्मार्ट सिटी के कामकाज, यातायात नियमों, शहरी सेवाओं व स्वच्छ और हरित जीवनशैली के प्रति जागरूक किया गया। सिटी एसपी किरण कुमार ने भी पुलिस व्यवस्था, कानून का पालन व ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक किया।