विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Bhumi: इस जिले में 17 थानों की जमीन का नहीं मिल रहा रिकॉर्ड, अधिकारियों के फूले हाथ-पांव!

Published: Fri, 04 Apr 2025 06:49 PM (IST)

मुजफ्फरपुर जिले के 17 थानों के भूमि रिकॉर्ड का पता नहीं चल रहा है। पुलिस मुख्यालय और पुलिस उप महानिरीक्षक ...और पढ़ें

मुजफ्फरपुर जिले में 17 थानों की जमीन का नहीं मिल रहा रिकॉर्ड (प्रतीकात्मक तस्वीर)
मुजफ्फरपुर जिले में 17 थानों की जमीन का नहीं मिल रहा रिकॉर्ड (प्रतीकात्मक तस्वीर)

HighLights

  1. एसएसपी ने सभी थानाध्यक्षों को अविलंब संबंधित रिकॉर्ड खोजकर कार्यालय में सौंपने को कहा
  2. पुलिस मुख्यालय और पुलिस उप महानिरीक्षक, तिरहुत कर रहे थानों की उपलब्ध भूमि की समीक्षा

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर जिले के सभी थानों के लिए उपलब्ध भूमि की समीक्षा पुलिस मुख्यालय और पुलिस उप महानिरीक्षक, तिरहुत के स्तर से की जा रही है, लेकिन 17 थाने जिले में ऐसे हैं, जिनकी भूमि का ब्योरा वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय में नहीं है। जमीन से संबंधित कागजात कहां हैं, इसकी जानकारी किसी को नहीं है।

कार्यालय में रिकॉर्ड नहीं होने से विभाग की परेशानी बढ़ गई है। एसएसपी ने सभी संबंधित थानाध्यक्षों को अविलंब थाना से संबंधित भूमि का पूरा रिकॉर्ड उपलब्ध कराने को कहा है, ताकि इसे पुलिस उप महानिरीक्षक और मुख्यालय को भेजा जा सके।

उन्होंने जिलाधिकारी को भी इसकी जानकारी दी है और अपने स्तर से संबंधित सीओ को रिकार्ड उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित करने का अनुरोध किया है।

बताया गया कि इनमें से कई ऐसे थाने हैं, जिनका नवनिर्माण हुआ है। इसमें गायघाट, मनियारी, सिवाईपट्टी समेत अन्य थाने शामिल हैं। इसके लिए भूमि से संबंधित विभागीय प्रक्रिया पूरा करने के बाद ही नए भवन का निर्माण किया गया। इसके बावजूद भी भूमि से संबंधित रिकॉर्ड नहीं होने से विभाग की परेशानी बढ़ गई है।

अब अंचल अभिलेखागार में भी इसकी खोजबीन की जा रही है। थानाध्यक्षों को अंचलाधिकारियों से समन्वय स्थापित कर रिकार्ड प्राप्त कर शीघ्र इसे उपलब्ध कराने का निर्देश एसएसपी की ओर से दिया गया है।

थाना से लेकर अंचल तक खोजबीन शुरू:

सिवाईपट्टी थानाध्यक्ष मनमोहन कुमार ने बताया कि थाना भवन का निर्माण वर्ष 2016-17 में हुआ था। सरकारी भूमि पर ही निर्माण किया गया है। इससे संबंधित कागजात भी उपलब्ध है, इसे शीघ्र खोजकर भेजा जा रहा है। मनियारी थानाध्यक्ष देवव्रत कुमार ने बताया कि सीओ से संपर्क किया गया है।

उन्होंने शीघ्र कागजात उपलब्ध कराने की बात कही है। इसके अलावा सकरा थाना पुराने भवन में ही संचालित हो रहा है। इसकी हालत पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। जिस भूमि पर यह भवन अवस्थित है। उससे संबंधित कागजात की खोज की जा रही है।

इन थानों की भूमि का नहीं मिल रहा रिकॉर्ड:

जिले के सरैया, नगर, ब्रह्मपुरा, काजीमोहम्मदपुर, मीनापुर, कांटी, सिवाईपट्टी, पीयर, सकरा, कुढ़नी, कटरा, बरुराज, साहेबगंज, पारू, गायघाट, महिला और मनियारी थाने की भूमि का रिकॉर्ड नहीं मिल रहा है।

ये भी पढ़ें- Bihar Bhumi: बांका और जमुई सहित 20 जिलों में शुरू होगा टोपोलैंड सर्वे, सरकार ने जारी किया ऑर्डर

ये भी पढ़ें- Bihar Bhumi: लैंड म्यूटेशन में लखीसराय जिले का पिपरिया अंचल फिसड्डी, अब CO पर होगी कार्रवाई