विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Land For Job Scam: नौकरी के बदले जमीन मामले में सोनपुर मंडल के 10 कर्मियों से होगी पूछताछ, CBI ने किया दिल्ली तलब

By Prem Shankar MishraEdited By: Rajat Mourya
Published: Thu, 16 Nov 2023 09:37 PM (IST)

सीबीआई ने नौकरी के बदले जमीन मामले में जांच तेज कर दी है। सीबीआई ने अब सोनपुर मंडल के 10 ...और पढ़ें

नौकरी के बदले जमीन मामले में सोनपुर मंडल के 10 कर्मियों से होगी पूछताछ, CBI ने किया दिल्ली तलब
नौकरी के बदले जमीन मामले में सोनपुर मंडल के 10 कर्मियों से होगी पूछताछ, CBI ने किया दिल्ली तलब

HighLights

  1. नौकरी के बदले जमीन मामले में सोनपुर मंडल के 10 कर्मियों से होगी पूछताछ
  2. सीबीआई के दिल्ली स्थित कार्यालय में पूछताछ के लिए 21 से 25 तक बुलाया गया
  3. सोनुपर में नौ एवं एक बरौनी जंक्शन में कार्यरत, सभी मैकेनिकल विभाग के कर्मी

गोपाल तिवारी, मुजफ्फरपुर। Land For Job Scam रेलवे में नौकरी के बदले जमीन के मामले में सोनपुर मंडल के दस और रेलकर्मियों से केंद्रीय जांच एजेंसी (सीबीआई) पूछताछ करेगी। इसके लिए तिथि निर्धारित कर सभी को दिल्ली स्थित सीबीआई कार्यालय बुलाया गया है। सहायक कार्मिक अधिकारी विजय कुमार ने इस संबंध में वरीय कोचिंग डिपो इंचार्ज को पत्र भेजा है।

पत्र में उनके अधीन काम करने वाले दस कर्मचारियों को सभी वांछित दस्तावेज के साथ सीबीआई कार्यालय में उपस्थित होने के लिए विरमित करने को कहा है। पूछताछ के लिए 21,22, 23 और 25 नवंबर की तिथि तय की गई है। मैकेनिकल विभाग के इन कर्मचारियों में नौ सोनपुर एवं एक बरौनी जंक्शन में कार्यरत हैं।

विदित हो कि जमीन के बदले नौकरी घोटाला रेलवे भर्ती से संबंधित है। इस मामले में वर्ष 2004-2009 तक यूपीए सरकार में रेल मंत्री रहे लालू प्रसाद यादव पर जमीन के बदले नौकरी देने का आरोप लगाया गया है। आरोप है कि लालू ने नौकरी देने के बदले अपने और अपने परिवार के सदस्यों के नाम जमीन लिखवाई थी।

सीबीआई ने मामले में लालू के साथ उनके परिवार पर भी केस दर्ज किया है। इस मामले में ईडी ने पिछले दिनों नई दिल्ली में लालू और उनके पुत्र तेजस्वी प्रसाद यादव के करीबी अमित कात्याल को गिरफ्तार किया था। रिमांड पर लेकर उससे पूछताछ की जा रही है।

पत्र जारी होते ही मची खलबली

सीबीआई की ओर से पूछताछ के समय इन कर्मचारियों को सभी शैक्षणिक प्रमाणपत्र, आवासीय एवं चरित्र प्रमाणपत्र लाने को कहा गया है। इसके अलावा मूल आधार कार्ड, पैन कार्ड एवं अन्य विभागीय परिचय पत्र साथ लाने को कहा है। पूछताछ किए जाने की जानकारी मिलते ही कर्मचारियों में खलबली मच गई है।

इन कर्मचारियों को पूछताछ के लिए बुलाया गया

धनंजय कुमार (पिता-देवनारायण राय), राकेश कुमार (पिता-बिश्वनाथ राय), रवि कुमार (कामेंद्र राय), कमल किशोर कांत (रामसूरत प्रसाद यादव), विजय कुमार (लाल बहादुर राय), विनोद कुमार (जितेंद्र प्रसाद), मिथिलेश कुमार (रामबिलास राय), मुकेश कुमार सिंह (बालेश्वर राय), रविंद्र कुमार (अशर्फीलाल राय) एवं सरोज कुमार (बद्री राय)। इसमें रविंद्र कुमार ही बरौनी में कार्यरत है। शेष सभी सोनपुर में कार्यरत हैं।

ये भी पढ़ें- Land For Jobs Scam: लालू यादव परिवार के करीबी सहयोगी गिरफ्तार, लैंड फॉर जॉब मामले में ED की बड़ी कार्रवाई

ये भी पढ़ें- Land for jobs scam: अमित कत्याल ने लालू यादव के लिए ऐसे कराया 'खेल', ED के दावे से उड़ जाएगी RJD सुप्रीमो की नींद

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।