विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बदली हुई दुल्‍हन देख बिफरा दूल्‍हा तो ग्रामीणों ने बरातियों को बना लिया बंधक, पहले वाली से भी शादी करने से किया इनकार; फिर...

By Jagran NewsEdited By: Prateek Jain
Published: Sun, 14 Jul 2024 02:17 PM (IST)

Muzaffarpur News मुजफ्फरपुर के बरूराज थाना क्षेत्र के धूमनगर बखरी गांव में एक शादी में उस वक्‍त तनाव की स्थि‍ति ...और पढ़ें

धूमनगर बखरी गांव में शादी में दुल्‍हन बदले जाने पर विवाद हो गया।
धूमनगर बखरी गांव में शादी में दुल्‍हन बदले जाने पर विवाद हो गया।

HighLights

  1. बरूराज थाने के धूमनगर बखरी में गायघाट से आई थी बरात
  2. पहले हंगाम हुआ फिर समझौते के बाद थाने में रचाई शादी
  3. पुलिस के पहुंचने पर बरात बंधनमुक्त हो सकी

संवाद सहयोगी, बरूराज (मुजफ्फरपुर)। जिले के बरूराज थाना क्षेत्र के धूमनगर बखरी गांव में शुक्रवार की रात एक शादी समारोह में वरमाला के दौरान दुल्हन बदलने पर दूल्हे ने शादी से इनकार कर दिया। तू-तू, मैं-मैं के बीच वर व कन्या पक्ष आपस में ​भिड़ गए।

इसके बाद ग्रामीणों ने बरात को बंधक बना लिया। पुलिस के पहुंचने के बाद बरात बंधनमुक्त हो सकी। इसके बाद थाने में समझौते के उपरांत पुलिस की उपस्थिति में शादी संपन्‍न हुई।

नाश्ता कर रहे थे बराती, शादी से मुकर गई दुल्‍हन

बरूराज थाना के धूमनगर बखरी में गायघाट से बरात पहुंची थी। पंडाल में बैठे बराती को नाश्ता दिया जा रहा था, इसी दौरान दुल्हन ने पारिवारिक विवाद में शादी करने से इनकार कर दिया। इसके बाद वधू पक्ष की ओर से दूसरी लड़की को आनन-फानन में शादी के जोड़े में तैयार कराकर वरमाला के लिए मंच पर भेजा गया।

वरमाला के दौरान दूल्हे की नजर दुल्हन पर गई। अचानक दुल्हन बदल देने की बात कहते हुए दूल्हे ने शादी से इनकार कर दिया। इससे वहां मौजूद सभी लोग आश्चर्यकित हो गए। दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। विवाद बढ़ने के बाद ग्रामीणों ने बरात को बंधक बना लिया।

सूचना पर दलबल के साथ वहां पहुंचे थानाध्यक्ष संजीव कुमार दुबे ने बराती पक्ष के लोगों को बंधन मुक्त कराया। वर और वधू को लेकर थाने चले गए।

देररात तक हाई वोल्टेज का ड्रामा चला। दूल्हा अब तय कन्या से भी शादी करने से इनकार कर रहा था, लेकिन थानाध्यक्ष संजीव दुबे ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया।

इसके बाद दोनों पक्ष विवाह के लिए राजी हो गए और फिर पुलिस की मुस्तैदी में थाना परिसर स्थित संतोषी माता के मंदिर में दूल्हे ने उसी दुल्हन से शादी रचाई, जिससे पूर्व में शादी तय हुई थी।

फोटो: वर-वधु जोड़े को आशीर्वाद देते थानाध्यक्ष बरूराज।

शादी की रश्म पूरी होने के बाद अहले सुबह शादी के जोड़े में थानाध्यक्ष ने आशीर्वाद के साथ वर-वधू को विदा किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर वर-वधू की शादी कराई गई। किसी पक्ष ने कोई शिकायत नहीं की है। क्षेत्र में शनिवार की सुबह से लेकर शाम तक यह मामला सुर्खियों में छाया था।

यह भी पढ़ें - 

40 साल की चाची, 20 का भतीजा... चाचा ने दोनों को रंगेहाथ पकड़ा, फिर खुद कराई उनकी शादी; अब हुआ ये

Bihar News: 5 साल पहले एक शादी में हुई थीं आंखें चार, फिर ऐसे बढ़ी लव स्टोरी; अब घर से भागकर मांग में भर दी सिंदूर