विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Crime: कंस्ट्रक्शन कंपनी को किया गया ब्लैकलिस्ट तो ठेकेदार ने ऑफिस पहुंचकर मैनेजर को चप्पलों से पीटा

By Arun Kumar JhaEdited By: Mukul Kumar
Published: Sun, 17 Sep 2023 04:48 PM (IST)

बिहार के मुजफ्फरपुर में निर्माण एजेंसी के दफ्तर में घुसकर एक ठेकेदार ने मैनेजर को चप्पलों से पीटा है। बताया ...और पढ़ें

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की जाने वाली तस्वीर।
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की जाने वाली तस्वीर।

HighLights

  1. पिटाई के बाद मैनेजर की नाक में चोट आई है
  2. कार्यपालक अभियंता ने तोड़वा दिया था नाला

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर : बिहार अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कारपोरेशन ( बुडको ) की ओर से स्टार्म वाटर एंड ड्रेनेज व एसटीपी योजना के तहत शहर में नाला निर्माण करा रही अन्नू प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के सीनियर प्रोजेक्ट मैनेजर दिनेश नारायण राउत ने आफिस में घुसकर ठेकेदार पर चप्पल से पीटने का आरोप लगाया है।

पिटाई में उनकी नाक पर चोटें आईं। इस संबंध में अन्नू कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्रोपराइटर सदर थाना के लहलादपुर पताही गांव के राजीव रंजन ओझा के विरुद्ध काजीमोहम्मदपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कराई जा रही है।

नाला तोड़े जाने से नाराज था ठेकेदार

अन्नू प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड के सीनियर प्रोजेक्ट मैनेजर दिनेश नारायण राउत ने प्राथमिकी में कहा है कि उनकी कंपनी बुडको के तहत शहर में स्टार्म वाटर ड्रेनेज व एसटीपी का निर्माण करा रही है। उनकी कंपनी का ठेकेदार व अन्नू कंस्ट्रक्शन का प्रोपराइटर राजीव रंजन ओझा पहले नाला निर्माण का काम करता था।

बीबीगंज में सही तकनीकी मापदंड के अनुसार निर्माण नहीं किए जाने के बुडको के कार्यपालक अभियंता ने नाला को तोड़वा दिया था। इसको लेकर ही ठेकेदार काफी नाराज था। उसने बुडको के कार्यपालक अभियंता के साथ अभद्र व्यवहार किया। अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उसकी कंपनी को काम से हटा दिया।

कॉल करके दी धमकियां 

15 सितंबर को वह छाता चौक स्थित कंपनी के कार्यालय में आकर वहां हंगामा करते हुए कार्यालय के स्टाफ के साथ अभद्र व्यवहार किया। इसकी सूचना उन्हें मिली तो उन्होंने उसे मोबाइल पर कॉल किया तो वह जान मारने की धमकी देने लगा।

यह भी पढ़ें- Bihar crime: भाई-बहन का रिश्ता तार-तार! ड्रग्स देकर सौतेला भाई जबरन करता था नाबालिग से दुष्कर्म, मामला दर्ज

इसके बाद जब वे आफिस पहुंचे तो वहां राजीव रंजन पहले से मौजूद था। उसे देखते ही अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगा। जब उसे कंपनी के मैनेजमेंट की टीम के समक्ष पक्ष रखने को कहा तो अचानक उसने चप्पल से उनके चेहरे पर प्रहार कर दिया।