विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs PAK : भारत की जीत के बाद मुजफ्फरपुर में मचा बवाल, पटाखे फोड़ने को लेकर दो पक्ष भिड़े; तनाव के बीच फोर्स तैनात

By Sanjiv Kr SinhaEdited By: Yogesh Sahu
Published: Sun, 15 Oct 2023 08:13 AM (IST)Updated: Sun, 15 Oct 2023 08:21 AM (IST)

क्रिकेट विश्व कप के मैच में शनिवार को भारत की पाकिस्तान के खिलाफ जीत के बाद मुजफ्फरपुर के एक इलाके ...और पढ़ें

IND vs PAK : भारत की जीत के बाद मुजफ्फरपुर में मचा बवाल, पटाखे फोड़ने को लेकर दो पक्ष भिड़े
IND vs PAK : भारत की जीत के बाद मुजफ्फरपुर में मचा बवाल, पटाखे फोड़ने को लेकर दो पक्ष भिड़े

HighLights

  1. नगर एएसपी के नेतृत्व में नगर, मिठनपुरा समेत कई थाने की पुलिस पहुंची
  2. एएसपी ने कहा- स्थिति शांतिपूर्ण, एहतियातन पुलिस फोर्स कर रही है कैंप

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। क्रिकेट विश्व कप के मैच में पाकिस्तान पर भारत की जीत पर जश्न और पटाखे फोड़े जाने पर पुरानी गुदरी इलाके में दो पक्षों में शनिवार शाम को विवाद हो गया।

दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसमें एक पक्ष ने तलवार व लाठी-डंडे निकाल लिए। एक युवक की तलवार से अंगुली कट गई। सूचना पर तुरंत नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।

अनियंत्रित स्थिति को देखते हुए नगर एएसपी अवधेश सरोज दीक्षित के नेतृत्व में कई थाने की पुलिस को वहां बुलाया गया।

नगर एएसपी ने दोनों पक्षों को शांत कराया

नगर एएसपी ने दोनों पक्षों को शांत कराया। उन्होंने कहा कि स्थिति शांतिपूर्ण है। बताया गया कि गुदरी रोड में कई युवक एक साथ भारत-पाकिस्तान का मैच देख रहे थे।

भारत के जीत की खबर सुनते ही युवाओं की खुशी जश्न में बदल गई। युवकों द्वारा सड़क पर पटाखे फोड़े। पटाखा छोड़ते देख दूसरे पक्ष के एक युवक ने आकर इसका विरोध किया।

इस वजह से हुआ हंगामा और मारपीट

युवक का कहना था कि उनके घर में बीमार लोग हैं। दूरी पर जाकर पटाखे फोड़ें। इसके बाद दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई।

देखते-देखते दोनों पक्ष से महिला-पुरुष की भीड़ जुट गई। इसके बाद पटाखा छोड़ने वाले युवकों की पिटाई कर दी गई। एक युवक ने तलवार लेकर हमला कर दिया गया।

इससे गुदरी रोड के शुभम के हाथ में जख्म हो गया। आसपास के लोगों के सहयोग से जख्मी युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें : Weather Bihar: मां की अराधना में मौसम का मिलेगा साथ, दिन में खिलेगी धूप और रात में ठंड का होगा अहसास

पुलिस बोली- अफवाहों पर ध्यान ना दें

सूचना पर पुलिस के पहुचते ही दोनों पक्षों के लोग भाग निकले। इधर, मुजफ्फरपुर पुलिस के इंटरनेट मीडिया पोर्टलों पर जारी बयान में कहा गया कि भारत-पाकिस्तान के मैच के उपरांत गुदरी इलाके में हर्ष में पटाखा फोड़ने के क्रम में दो पक्षों के बीच विवाद हुआ।

थाने की टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों के विवाद को शांत कराया गया। स्थिति शांतिपूर्ण है। पुलिस की ओर से कहा गया है कि अफवाहों पर ध्यान नहीं दें। सभी से अपील खेल को खेल की भावना में रहने दें, आपसी सौहार्द्र बनाए रखें।

यह भी पढ़ें : Bihar News : नौकरी के बाद की नौकरी के लिए भी लंबी कतार, तीन पद के लिए 58 की अनुशंसा