विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Weather Bihar: मां की अराधना में मौसम का मिलेगा साथ, दिन में खिलेगी धूप और रात में ठंड का होगा अहसास

By Jagran NewsEdited By: Mukul Kumar
Published: Sun, 15 Oct 2023 08:06 AM (IST)

इस नवरात्रि में मौसम का पूरा साथ मिलेगा। बताया जा रहा है कि दिन के समय में धूप खिलेगी। वहीं ...और पढ़ें

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

HighLights

  1. मंद-मंद पछुआ हवा के साथ मौसम भी नवरात्र में बनेगा सहयोगी
  2. ज्यादा ठंड नहीं पड़ने से स्नान ध्यान में भी नहीं होगी दिक्कत

जागरण टीम, पटना/भागलपुर।  आज रविवार को भी राज्य में कहीं भी वर्षा होने की संभावना नहीं है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, आसमान मुख्यत: साफ रहेगा, हल्के बादल का भी प्रभाव रहेगा। पूर्वी दक्षिणी हवा सात किलोमीटर की रफ्तार से चलेगी। आद्रता अधिकतम 70 व न्यूनतम 35 प्रतिशत रहेगा। तापमान में हल्की वृद्धि होगी।

वहीं, नवरात्र के दौरान मां की अराधना में मौसम का भी साथ मिलेगा। दिन में धूप खिलेगी। शाम में हल्का ठंड का अहसास होगा। वर्षा नहीं होगी। पश्चिमी हवा मंद-मंद चलकर सुकून देगी। ज्यादा ठंड भी नहीं होगी। इससे स्नान ध्यान करने में भी कोई दिक्कत पेश नहीं आएगी।

बिहार कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डा. सुनील कुमार ने बताया कि 20 अक्टूबर तक मौसम साफ रहेगा। मानसून विदा हो गया है। अब वर्षा की संभावना नहीं है। दिन में गर्मी लगेगी।

रात में गुलाबी ठंड का अहसास होगा। शनिवार को भागलपुर में अधिकतम तापमान 34.2, न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 90 प्रतिशत आद्रता के साथ दो किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से पश्चिमी हवा चल रही है। फिलहाल मौसम ऐसा ही बना रहेगा।

बदलते मौसम में सेहत का ख्याल रखना जरूरी

इसके अलावा, मौसम में हर दिन बदलाव हो रहा है। दोपहर में बाहर निकलने पर गर्मी, रात के समय ठंड महसूस होने पर चादर का भी सहारा लेना पड़ता है। गुलाबी ठंड के दस्तक वाले इस मौसम में सेहत का ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है।

पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ चंद्रभूषण ने कहा कि इस मौसम में मौसमी बीमारियां परेशान कर सकती है। सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार के साथ बदन में दर्द आदि हो सकता है। जिससे बचाव करना जरूरी है।

वहीं, बदलते मौसम में बच्चों पर इसका खासा असर पड़ता है। इसलिए बच्चों का ख्याल रखना सभी अभिभावकों का काम है। बताया कि दिनचर्या में बदलाव कर इन वायरल बीमारियों से बचा जा सकता है।

यह भी पढ़ें- पटना सहित 16 जिलों का गिरा तापमान, आज उत्तर व दक्षिण बिहार में कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा के आसार

यह भी पढ़ें- आज से मौसम का बदलेगा रुख, तीन दिनों तक बारिश की संभावना; इन इलाकों में बरसेगा पानी