Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मंडप में हुआ कुछ ऐसा कि दुल्हन हो गई नाराज, किया शादी से इन्कार

    By Ravi RanjanEdited By:
    Updated: Fri, 02 Jun 2017 11:20 PM (IST)

    शादी के समय दूल्हे को मंडप में अचानक मिर्गी का दौरा पड़ा और वह बेहोश हो गया। इस घटना के बाद दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया।

    मंडप में हुआ कुछ ऐसा कि दुल्हन हो गई नाराज, किया शादी से इन्कार

    मुजफ्फरपुर [जेएनएन]। शादी तय हुआ। समय पर बारात आयी। बारातियों और दूल्हे राजा का स्‍वागत हुआ।लेकिन सेहरा बांधे दूल्हे राजा और मेंहदी लगाई बैठी दुल्हन परिणय सूत्र में नहीं बंध सके और बारातियों को बिना दुल्हन वापस होना पड़ा, क्योंकि वैवाहिक विधि के दौरान ही दूल्हे को मिर्गी का दौरा पड़ा। इसके बाद दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया। यह घटना मुजफ्फरपुर जिले के गोरौल प्रखंड की है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जानकारी के अनुसार कटरमाला गांव निवासी रामभरोस सिंह की पुत्री उर्मिला की शादी के लिए मुजफ्फरपुर जिले के कुढऩी थाना क्षेत्र के बलौर गांव निवासी लगन सिंह के पुत्र उपेंद्र कुमार के साथ होनी थी। बारात आई। बारातियों का भव्य स्वागत के साथ नाश्ता-भोजन भी कराया गया। इसी क्रम में महिलाएं दूल्हे को वैवाहिक विधियों के लिए विवाह मंडप पर ले गईं। वहां कुछ ही देर बाद महिलाएं हल्ला करने लगीं। यह देख बाराती-सराती उस ओर भागे तो देखा कि दूल्हा मिर्गी से बेहोश है। 

    यह भी पढ़ें: दूल्हे की दबंगई देखकर दुल्हन ने कहा- एेसे गुंडे से नहीं करूंगी शादी

    दुल्हन बनी उर्मिला मंडप से उठकर चली गई और उसके पिता, परिजन सहित ग्रामीण शादी से इनकार कर गए। वे उपहार में दिए गए सारे सामान को लौटाने की मांग करने लगे। बाद में पंचायत हुई तथा दिए गए उपहार को दूल्हे के पिता ने वापस किया। तब बिना दूल्हन बारात वापस हुई।

    यह भी पढ़ें: प्रेमिका की आयी बारात, प्रेमी ने दूल्हे को अश्लील वीडियो दिखा रूकवा दी शादी