Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    BRA Bihar University: दीक्षा समारोह में सोने की चमक से दमकतीं बेटियां, अपने प्रदर्शन से बनाया दबदबा

    Updated: Mon, 11 Aug 2025 03:11 PM (IST)

    मुजफ्फरपुर के बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में दीक्षा समारोह में छात्राओं का दबदबा रहा है। पिछले चार समारोहों में पीजी टॉपर्स में छात्राओं की संख्या छात्रों से अधिक रही है। 25 अगस्त को होने वाले समारोह में भी यही रिकार्ड कायम रहने की उम्मीद है जिसमें 2021-23 और 2022-24 सत्र के टापर्स को गोल्ड मेडल मिलेंगे। छात्राओं ने हर क्षेत्र में गोल्ड मेडल जीतकर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है।

    Hero Image
    यह तस्वीर जागरण आर्काइव से ली गई है।

    प्रशांत कुमार, मुजफ्फरपुर। दीक्षा समारोह में बेटियां सोने सी चमकती हैं। वे गोल्ड मेडल का पर्याय बन चुकी हैं। बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में पिछले चार दीक्षा समारोह में पीजी टापर्स की सूची में छात्रों से अधिक छात्राओं ने अपना नाम दर्ज कराया है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस आधार पर गोल्ड अर्जित करने में भी उनकी संख्या हर वर्ष आधे से अधिक रही है। यह ट्रेंड लगातार कायम है। बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में 10 वर्षों के बाद 13 नवंबर 2014 को एलएस कालेज मैदान में दीक्षा समारोह हुआ था। इसमें पीजी के दो सत्रों 2012 व 2013 सत्र के टापरों को गोल्ड मेडल मिला था। 

    इसमें 14 में 13 विषयों में छात्राएं टापर बनी थीं। इसके बाद अगले ही वर्ष 2015 में जुलाई में दीक्षा समारोह आम्रपाली आडिटोरियम में हुआ। इसमें भी 13 विषयों में छात्राएं टापर बनी थीं। इसके बाद दीक्षा समारोह होने में चार वर्ष लग गए। 

    2019 में एलएस कालेज मैदान में दीक्षा समारोह में भी पीजी के 14 विषयों में छात्राओं ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया था। इसमें स्नातक के टापरों को भी सम्मानित किया गया था। इस वर्ष 25 अगस्त को होने वाले दीक्षा समारोह में भी यही रिकार्ड कायम रहा। 

    इस वर्ष पीजी के 2021-23 व 2022-24 के टापरों को गोल्ड मिलना है। इसमें पीजी के साथ वोकेशनल कोर्स व बीएड के टापरों को भी शामिल किया गया है। इसमें भी छात्राओं की संख्या छात्रों से अधिक है। 25 अगस्त को विश्वविद्यालय के आडिटोरियम में दीक्षा समारोह होना है। 

    कुलपति प्रो.डीसी राय ने बताया आयोजन को लेकर तैयारियां चल रही हैं। मुख्य अतिथि के रूप में जम्मू कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा व राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खां शामिल होंगे। साथ ही कई अन्य गण्यमान्य भी उपस्थित होंगे।

    2019 में पीजी के इन विषयों में गोल्ड मेडलिस्ट रहीं छात्राएंः

    • कामर्स
    • बांग्ला
    •  हिंदी
    •  संस्कृत
    •  बाटनी
    •  रसायनशास्त्र
    •  इलेक्ट्रानिक्स
    •  भौतिकी
    •  गणित
    •  जूलाजी
    •  भूगोल
    •  होम साइंस
    •  दर्शनशास्त्र
    •  समाज शास्त्र।

    2015 में पीजी के इन विषयों में छात्राओं ने अर्जित किया गोल्ड  

    • एआइएच एंड सी
    •  बाटनी
    •  कामर्स
    •  रसायनशास्त्र
    •  अर्थशास्त्र
    •  अंग्रेजी
    •  हिंदी
    •  इतिहास
    •  होम साइंस
    •  संगीत
    •  राजनीति विज्ञान
    •  मनोविज्ञान
    •  जूलाजी।

    2014 में दीक्षा समारोह में पीजी के इनको मिला गोल्ड 

    • अंग्रेजी
    • संस्कृत
    • संगीत
    • गृह विज्ञान
    • मनोविज्ञान
    • समाजशास्त्र
    • इतिहास
    • पर्शियन
    • फिश एंड फिशरीज
    • रसायनशास्त्र
    • भौतिकी
    • जूलाजी
    • बाटनी
    • कामर्स

    2014 में दीक्षा समारोह में 2012 के पीजी टापरों को भी मेडल मिला। इस सत्र में गोल्ड पाने वाली छात्राएं 

    • इतिहास
    • भूगोल
    •  हिंदी
    •  राजनीति विज्ञान
    •  होम साइंस
    •  मनोविज्ञान
    •  समाजशास्त्र
    • अंग्रेजी
    •  अर्थशास्त्र
    •  उर्दू
    •   एआइएच एंड सी
    •  रसायनशास्त्र समेत अन्य एक विषय।

    25 अगस्त को होने वाले दीक्षा समारोह में गोल्ड मेडल पाने वाली छात्राएं

    पीजी सत्र 2021-23 में इन विषयों में छात्राओं ने प्राप्त किया गोल्ड

    •  कामर्स
    •  अंग्रेजी
    •  हिंदी
    •  संस्कृत
    •  समाजशास्त्र
    •  उर्दू
    •  बाटनी
    •  रसायनशास्त्र
    •  गणित 
    •  भौतिकी
    •  जूलाजी
    •  एआइएच एंड सी
    •  अर्थशास्त्र
    •  भूगोल
    •  होम साइंस
    •  राजनीति विज्ञान
    •   मनोविज्ञान

    पीजी सत्र 2022-24 में इन विषयों में छात्राओं ने प्राप्त किया गोल्ड

    • कामर्स
    • अंग्रेजी
    • हिंदी
    •  संगीत
    •  दर्शनशास्त्र
    •  समाजशास्त्र
    •  उर्दू
    •  बाटनी
    •  इलेक्ट्रानिक्स
    •  गणित
    •  जूलाजी
    •  एआइएच एंड सी
    •  भूगोल
    •  होम साइंस
    •  एमबीए
    •  फिश एंड फिशरीज
    •  एमएड