विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वैशाली, मुजफ्फरपुर एवं सीतामढ़ी के विभिन्न थानों में हत्या, लूट के 10 मामले में शामिल वांटेड गिरफ्तार

Published: Thu, 26 Nov 2026 11:28 PM (IST)

बिहार एसटीएफ ने हत्या और आर्म्स एक्ट के मामलों में वांछित पंकज कुमार उर्फ पावर को हाजीपुर से गिरफ्तार किया है। उस पर वैशाली, मुजफ्फरपुर और सीतामढ़ी में 10 से अधिक मामले दर्ज हैं।

बिहार एसटीएफ की विशेष टीम ने हत्या व आर्म्स एक्ट मामले में वांटेड को गिरफ्तार किया। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

बिहार एसटीएफ की विशेष टीम ने हत्या व आर्म्स एक्ट मामले में वांटेड को गिरफ्तार किया। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

HighLights

  1. बिहार एसटीएफ ने पंकज कुमार उर्फ पावर को गिरफ्तार किया।

  2. उस पर हत्या, लूट, डकैती के 10 मामले दर्ज हैं।

  3. वैशाली के महुआ में पशु व्यापारी की हत्या में वांछित था।

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर । बिहार एसटीएफ की विशेष टीम ने हत्या व आर्म्स एक्ट मामले में वांटेड पंकज कुमार उर्फ पावर को गिरफ्तार किया है।

वह मूल रूप से सीतामढ़ी के भीड़कनिया टोला का निवासी है। उस पर वैशाली, मुजफ्फरपुर एवं सीतामढ़ी जिले के विभिन्न थानों में हत्या, लूट, डकैती एवं आर्म्स एक्ट सहित 10 मामले दर्ज हैं। गिरफ्तारी की भय से लगातार ठिकाना बदल रहा था।

इसी बीच एसटीएफ की टीम ने छापेमारी कर हाजीपुर से उसे गिरफ्तार किया। छापेमारी में वैशाली जिला पुलिस भी शामिल थी।

पुलिस का कहना है कि आरोपित पर महुआ थाना में सितंबर में हत्या का मामला दर्ज किया गया था। मामले में वह वांछित रहा है।

पुलिस का कहना है कि दो सितंबर को उक्त बदमाश अपने अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर वैशाली जिला के महुआ थाना क्षेत्र में पशु व्यापारी (पिता-पुत्र) को गोली मारकर जख्मी कर दिया था। इलाज के दौरान कारोबारी पिता की मृत्यु हो गई थी।

पूछताछ में और कई बदमाशों के नाम व ठिकाने की जानकारी मिली है। पुलिस टीम उसकी निशानदेही पर कई जगहों पर छापेमारी कर रही हैं। पुलिस का कहना है कि पूर्व का रिकार्ड खंगाला जा रहा है। लंबित केस में उसे रिमांड पर लेने की कवायद की जाएगी। 

यह भी पढ़ें- छठ में घर लौटा युवक तो चुपके से रचा ली दूसरी शादी, जोधपुर वाली पत्नी पहुंच गई मुजफ्फरपुर

यह भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर में रिश्वतखोर दारोगा बर्खास्त, डीआईजी ने की कड़ी कार्रवाई

यह भी पढ़ें- जेसीबी में आग लगाने के बाद मुजफ्फरपुर में गैस पाइपलाइन में हुआ था विस्फोट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।