विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

छठ में घर लौटा युवक तो चुपके से रचा ली दूसरी शादी, जोधपुर वाली पत्नी पहुंच गई मुजफ्फरपुर

Published: Thu, 26 Nov 2026 10:06 PM (IST)

जोधपुर में चार साल लिव-इन में रहने और मंदिर में शादी के बाद एक युवक ने छठ पर घर लौटकर दूसरी शादी कर ली। पहली पत्नी के मुजफ्फरपुर पहुंचने पर पुलिस ने हस्तक्षेप किया और दोनों पक्षों को बंधपत्र पर रिहा किया।

जोधपुर में चार साल लिव-इन में रहने और मंदिर में शादी करने के बाद बिहार पहुंच कर रचाई दूसरी शादी। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

जोधपुर में चार साल लिव-इन में रहने और मंदिर में शादी करने के बाद बिहार पहुंच कर रचाई दूसरी शादी। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

संवाद सहयोगी, मुजफ्फरपुर। चार साल तक साथ रहने और मंदिर में शादी करने के बाद युवक ने घर लौटते ही दूसरी शादी रचा ली। राजस्थान के जोधपुर में प्रेम संबंध के बाद शादी कर लिव इन में रह रहे युवक को शायद अंदाजा नहीं था कि उसकी पहली पत्नी भी मुजफ्फरपुर पहुंच जाएगी।

दूसरी शादी की जानकारी मिलते ही पहली पत्नी यहां पहुंची तो युवक उसे संभालने और मामले को छिपाने की कोशिश में जुट गया।

होटल में ठहराने का बहाना बनाकर उसे साथ ले गया, लेकिन रास्ते में ही युवती को शक हो गया। उसने डायल 112 पर फोन कर मदद मांगी। इसके बाद पुलिस युवक को पकड़कर थाने ले आई।

जोधपुर में हुई थी मुलाकात, मंदिर में की शादी

युवक वैशाली जिले के पातेपुर का रहने वाला है। वह जोधपुर में रेलवे की बेडशीट और चादरों की धुलाई करने वाली निजी ड्राईक्लीनिंग एजेंसी में सुपरवाइजर के रूप में काम करता है।

इसी दौरान उसकी मुलाकात बनारस की युवती से हुई। दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गया। इसके बाद मंदिर में शादी कर दोनों साथ रहने लगे। करीब चार साल से दोनों जोधपुर में साथ रह रहे थे।

छठ में घर लौटा, 25 नवंबर को रचा ली दूसरी शादी

छठ पर्व पर युवक घर लौटा तो उसका इरादा बदल गया। उसने 25 नवंबर को दूसरी शादी कर ली। इसकी जानकारी जोधपुर में रह रही पहली पत्नी को मिली तो वह युवक के पास मुजफ्फरपुर पहुंच गई। शादी का माहौल होने के कारण युवक उसे स्टेशन रोड इलाके के एक होटल में ठहराने के बहाने साथ लेकर आया। बाद में उसे रेलवे स्टेशन ले जाने लगा।

रास्ते में शक हुआ तो डायल 112 पर मांगी मदद

युवक की गतिविधियों से युवती को शक हुआ। उसने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम दोनों को नगर थाना ले आई।

वहां युवक के स्वजन भी पहुंच गए। पुलिस ने दोनों के बालिग होने और स्वजन की मौजूदगी में बंधपत्र बनवाया। इसके बाद दोनों को मुक्त कर दिया गया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।