Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Politics: महागठबंधन की सरकार बनी तो मुकेश सहनी ने अपने लिए तय किया पद, कार्यकर्ताओं से कहा, एक हो जाएं

    Updated: Mon, 28 Jul 2025 05:03 PM (IST)

    Bihar Politics मुजफ्फरपुर में वीरांगना फूलन देवी स्मृति सभा में मुकेश सहनी ने कहा कि महिलाओं पर अत्याचार होने पर फूलन देवी का जन्म होगा। उन्होंने मुजफ्फरपुर को निषाद समाज की राजधानी बताते हुए महागठबंधन सरकार बनाने का आह्वान किया। सहनी ने बिहार में गायब 70 हजार करोड़ रुपये का हिसाब लेने और सामाजिक न्याय को मजबूत करने का संकल्प लिया।

    Hero Image
    यह तस्वीर जागरण आर्काइव से ली गई है।

    जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Bihar Politics : वीरांगना फूलन देवी स्मृति सभा का आयोजन मुजफ्फरपुर क्लब में किया गया। इसमें पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने कहा कि मुजफ्फरपुर निषाद समाज की राजधानी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि चुनाव का समय आ गया है और वे एकजुट हो जाएं। कहा कि महागठबंधन की सरकार बनने पर पिछड़ा वर्ग का बेटा उपमुख्यमंत्री बनेगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कहा, यदि महिलाओं पर अत्याचार होता है, तो फिर फूलन देवी का जन्म होगा। उन्होंने यह भी कहा कि महिलाएं केवल चूड़ी नहीं पहनतीं, बल्कि अन्याय होने पर प्रतिशोध लेना भी जानती हैं। फूलन देवी की कहानी समाज के पिछड़े, वंचित और दलित समुदाय के संघर्ष का प्रतीक है। वे निषाद, मल्लाह, बिंद, कश्यप और माझी समाज की अस्मिता और सामाजिक न्याय की प्रतीक बन गई थीं।

    सहनी ने कहा कि फूलन देवी ने सांसद बनकर निषाद, बिंद, मल्लाह और कश्यप समाज को उनका हक और सम्मान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया था। आज हम उनके मार्ग पर आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि ऐसे कार्यक्रम सभी जिलों में आयोजित किए जा रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि जब गरीबों की सरकार बनेगी, तो समस्याएं भी हल होंगी और सामाजिक न्याय मजबूत होगा। बिहार में 70 हजार करोड़ रुपये गायब हो गया है, जब हमारी सरकार बनेगी, तो जनता के एक-एक पैसे का हिसाब लिया जाएगा। इस अवसर पर नुरुल होदा, बीके सिंह, महावीर सहनी, मनोज सहनी और बिजेंद्र सहनी सहित पार्टी के कई पदाधिकारी, नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।