Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar: पिता की हुई मौत, मां ने प्रेमी संग मिलकर 40 वर्षीय व्यक्ति से कर दिया 14 साल की किशोरी का सौदा; फिर...

    By Edited By: Aysha Sheikh
    Updated: Tue, 29 Aug 2023 12:30 PM (IST)

    Bihar News रांची निवासी 14 वर्षीया किशोरी के पिता की कोरोना काल में मौत हो गई थी जिसके बाद उसकी मां ने प्रेमी के साथ मिलकर उसका सौदा कर दिया। किशोरी ...और पढ़ें

    Hero Image
    मां ने प्रेमी के साथ मिलकर 40 वर्षीय व्यक्ति से कर दिया 14 साल की किशोरी का सौदा

    जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर : झारखंड के रांची की 14 वर्षीया किशोरी के पिता की कोरोना काल में मौत होने के बाद उसकी मां ने प्रेमी के साथ मिलकर उसका सौदा कर दिया।

    किशोरी की कीमत देकर उससे लगभग तीन गुना अधिक उम्र के मुजफ्फरपुर के एक युवक अभिषेक कुमार ने शादी कर ली। इसके बाद दिल्ली ले जाकर किशोरी का यौन शोषण करने लगा।

    युवक के चंगुल से भागकर किशोरी ने रांची के रातू थाने में जीरो एफआइआर दर्ज कराते हुए पुलिस को अपनी आपबीती सुनाई। रातू पुलिस किशोरी को लेकर मुजफ्फरपुर आई।

    इसके बाद पुलिस ने किशोरी की मां, आरोपित युवक एवं बिचौलिया की भूमिका निभाने वाली महिला समेत चार को गिरफ्तार कर लिया।

    कोर्ट में 164 का बयान दर्ज

    सोमवार को सदर अस्पताल में किशोरी की मेडिकल जांच कराई गई। कोर्ट में 164 का बयान भी दर्ज कराया गया है। बयान सील बंद रखा है। नगर एएसपी अवधेश दीक्षित ने बताया कि रांची के रातू थाने से जीरो एफआइआर थी। इसके तहत सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दादा के साथ ही रहना चाहती है किशोरी

    प्राथमिकी में किशोरी की मां, लालगंज का उसका प्रेमी सानू चौधरी, सरैया सिवरी के अभिषेक कुमार, बिचौलिया महिला को नामजद करते हुए अन्य चार अज्ञात को आरोपित बताया गया है। इनके मोबाइल नंबर भी पुलिस को उपलब्ध कराए गए हैं।

    किशोरी ने पुलिस से कहा कि वह दादा के साथ ही रहना चाहती है। उसका नौ साल का एक छोटा भाई है। उसको भी मां के चंगुल से मुक्त कराने की मांग की गई है।

    40 वर्षीय से करा दी गई किशोरी की शादी

    किशोरी की शादी 40 वर्षीय अभिषेक कुमार से करा दी गई थी। शादी करने के बाद अभिषेक कुमार किशोरी को घर ले आया। कुछ दिनों बाद अभिषेक उसे लेकर दिल्ली चला गया। वहां पर भी उसके साथ गलत काम करने लगा।

    पीड़िता ने आरोप लगाया कि दिल्ली में अभिषेक अन्य मित्रों को बुलाकर उसके साथ जबरन गंदा काम करवाता था। विरोध करने पर मारपीट करता था। एक दिन सिर भी फोड़ दिया था। इस बीच किसी तरह वह वहां से भाग निकली।

    किशोरी ने बताया कि पास में एक भैया रांची के रहते थे। उन्होंने मेरी मदद की। ट्रेन से लेकर रांची आ गए। इसके बाद दादा के द्वारा किशोरी का इलाज कराया गया। किशोरी आपबीती सुनाते हुए सदर थाने की पुलिस के समक्ष फफक पड़ी।

    बताया कि मुजफ्फरपुर में मां की सहमति से सानू उसके साथ जबरन गलत काम करता था। बाद में सानू से किशोरी की मां ने शादी भी कर ली। इसके बाद सानू भी साथ में रहने लगा। कुछ दिनों बाद सानू के साथ मिलकर किशोरी की मां ने अभिषेक से उसकी जबरन शादी करा दी।