यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
स्कूल में छात्रों ने पिस्टल व तलवार से शिक्षकों पर किया हमला; फिर प्रधानाध्यापक ने शिक्षा विभाग के सामने रख दी शर्त
Bihar Crime News Hindi मुजफ्फरपुर जिले के एक स्कूल में पिस्टल और तलवार से छात्रों ने शिक्षकों पर हमला कर ...और पढ़ें

HighLights
- विरोध करने पर जान मारने की दी धमकी, प्रधानाध्यापक ने थाना और विभाग को दी जानकारी
- सुरक्षा मिलने के बाद ही स्कूल खोले जाने की बात कह रहे शिक्षक, कहा- बंद रहेगा विद्यालय
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। कांटी के उच्च माध्यमिक विद्यालय के छात्रों ने पिस्टल व तलवार से शिक्षकों पर हमला कर दिया। विरोध करने पर जान से मार देने की धमकी दी गई। स्कूल में रखे छात्र उपस्थिति पंजी को भी फाड़ दिया गया। घटना उच्च माध्यमिक विद्यालय, यशोदामठ की है।
घटना के बाद से शिक्षक भयभीत हैं। उन्होंने पर्याप्त सुरक्षा उपलब्ध कराए जाने के बाद ही अब स्कूल खोलने की बात कही है। इसकी सूचना प्रधानाध्यापक ने जिला शिक्षा पदाधिकारी और कांटी थाना को भी दी है।
सुरक्षा उपलब्ध होने के बाद स्कूल जाऐंगे शिक्षक
