Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मायके में बैठी पत्नी से मिलने पहुंचे दरभंगा के युवक के 'सत्कार' को जानने के बाद ससुराल जाना चाहेंगे क्या?

    By Ajit KumarEdited By:
    Updated: Thu, 12 May 2022 01:14 PM (IST)

    Bihar Crime युवक अपने ससुराल के पास ही काम करता था। जब कभी उसे फुर्सत मिलती तो वह ससुराल आ धमकता था। इस बार भी उसने कुछ ऐसा ही किया लेकिन उसका ऐसा सत्कार हुआ कि सुनने वालों के होश उड़ गए।

    Hero Image
    पुलिस ने युवक के ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। प्रतीकात्मक फोटो

    बिरौल (दरभंगा), जासं। ससुराल हमेशा से लोगों को आकर्षित करता रहा है। विशेषकर वहां होने वाले मान-स्वागत की वजह से। दरभंगा जिला अंतर्गत बिरौल थानाक्षेत्र के पोखराम गांव निवासी बीकन मुखिया के पुत्र बैजू मुखिया (30) के लिए ऐसा नहीं हुआ। उसकी शादी एक वर्ष पूर्व बडग़ांव ओपी क्षेत्र के फोरसोई गांव में हुई थी। कुछ दिन साथ रहने के बाद पत्नी मायके चली आई और कई माह से यहीं थी। बैजू मुखिया जेसीबी चलाता था। उसका काम सहरसा में चल रहा था। सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण काम से फुर्सत मिलने के बाद वह सीधे पत्नी से मिलने पहुंच जाता था। कुछ दिनों तक तो यह सिलसिला बेहतर चला, लेकिन बाद में चीजें विपरीत होती चल गईं। गुजरे सोमवार को जब वह पत्नी से मिलने पहुंचा तो उसके कुछ ही देर बाद गायब हो गया। अगले दिन मंसारा गांव में बांस से लटकती उसकी लाश मिली। जेब में पड़े आधार कार्ड से उसकी पहचान हुई थी। घटनास्थल से मात्र एक किमी की दूरी पर ही उसका ससुराल है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें: आनलाइन गेम ने किया मालामाल, नासमझी ने लगाया चूना, बिहार के इस युवक से लें एक करोड़ की सीख

    पत्नी की भूमिका को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे

    इस बीच मृतक बैजू मुखिया (30) की मां अंजू देवी ने अपने समधी रामबल्लभ पर बेटे की हत्या का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करा दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। दामाद की हत्या के मामले में ससुर की गिरफ्तारी होने के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। कुछ लोगों ने तो व्यंग्य के अंदाज में यह भी कहना शुरू कर दिया है कि यदि ससुराल में इस तरह का सत्कार होगा तो फिर वहां जाने से पहले हजार बार सोचना होगा। इस घटना के पीछे उसकी पत्नी की भूमिका को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। पुलिस ने अपनी जांच में उसको शामिल नहीं किया है। अभी पुलिस रामबल्लभ मुखिया से पूछताछ में जुटी है। कड़ियों को जोड़ने की कोशिश चल रही है। हालांकि अभी तक कारणों का पर्दाफाश नहीं किया जा सकता है। पुलिस मोबाइल काल्स डिटेल्स को भी खंगालने की कोशिश कर रही है। खासकर घटना से पहले की काल की जांच की जा रही है जिससे सही कातिल तक पहुंचा जा सके।  

    यह भी पढ़ें: Google Translate Maithili: गूगल मुख्यालय स मैथिली भाषी लोक के लेल खुशखबरी, मिथिलांचल में जश्‍न