Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Akshara Singh: अक्षरा सिंह की सक्सेस के पीछे कौन? भोजपुरी एक्ट्रेस ने खुद दिया चौंकाने वाला जवाब

    Updated: Wed, 23 Apr 2025 03:57 PM (IST)

    भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह ने मुजफ्फरपुर में जागरण द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि वह हमेशा चौंकाने के लिए जानी जाती हैं और जल्द ही एक नई भूमिका में नजर आएंगी। उन्होंने इस नई भूमिका के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी लेकिन बताया कि वे इसकी तैयारी कर रही हैं और दर्शकों से प्यार मिलने की उम्मीद कर रही हैं।

    Hero Image
    इंटरव्यू :: सरप्राइज की तरह करती हूं हर काम : अक्षरा सिंह

    जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में पावर स्टार कहे जाने वाले पवन सिंह कई बार अपने इंटरव्यू में यह कह चुके हैं कि अक्षरा सिंह की सफलता के पीछे उनका हाथ रहा है।

    अक्षरा उनकी वजह से एक अच्छी सिंगर बन पाई हैं। इस बीच, अक्षरा सिंह ने अपनी सफलता के बारे में खुद चौंकाने वाला जवाब दिया है।  

    मैं चौंकाने के लिए जानी जाती हूं। हर काम सरप्राइज के तौर पर करती हूं। आने वाले  दिनों में नई भूमिका में नजर आऊंगी। ये बातें भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह ने कहीं।

    वह दैनिक जागरण की ओर से आयोजित पवनदीप और अक्षरा सिंह नाइट में शामिल होने मुजफ्फरपुर पहुंची थीं। कहा, नई भूमिका के लिए तैयारी कर रही हूं।

    उम्मीद है कि दर्शक नई भूमिका में वैसे ही पसंद करेंगे जैसे पहले करते थे। हालांकि उस भूमिका की जानकारी नहीं दी। अक्षरा ने कहा कि खाली समय में उन्हें खाना बनाना बहुत पसंद है। इसके अलावा स्केचिंग करती हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अब सीख कर आ रही नई पीढ़ी

    अक्षरा ने कहा कि बदलते समय के साथ नए कलाकारों के लिए चुनौती बढ़ती जा रही है। गायन हो या अभिनय का क्षेत्र, अब नए कलाकार काफी कुछ सीखकर आ रहे हैं।

    रियाज का कोई भी विकल्प नहीं है। सीखकर और अभ्यास कर आने वाले नए कलाकारों की प्रतिभा अलग से ही पहचान ली जाती है। उनकी एक अलग जगह बनती है। छोटे शहरों से भी बेहतर कलाकार निकल रहे हैं।

    पापा ने कभी बंधन में रहना नहीं सिखाया

    अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता को देते हुए अक्षरा सिंह ने कहा कि उन्हें बंधन में रहना नहीं सिखाया गया। बिहार से होते हुए भी उनके पिता ने कभी भी उनके लिए सीमाएं तय नहीं कीं।

    एक बात वे अक्सर कहते हैं कि अपने वजूद को बचाए रखना सबसे बड़ी चुनौती है। बिहार की लड़कियों के लिए ऐसे ही पिता की जरूरत है जो उन्हें खुले आसमान में उड़ने की आजादी दे सकें।

    यह भी पढ़ें-

    मुश्किल में फंसी अभिनेत्री अक्षरा सिंह, बेगूसराय के कोर्ट में हाजिर होने का आया आदेश