Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुजफ्फरपुर जिले में बनाए जाएंगे 10 नए प्रखंड, जानें नई व्यवस्था

    By Ajit KumarEdited By:
    Updated: Thu, 08 Jul 2021 08:49 AM (IST)

    पहले 15 नए प्रखंडों का था प्रस्ताव सात नई नगर पंचायतों के गठन से कम हुई संख्या। ग्रामीण विकास विभाग ने डीएम से 16 बिंदुओं पर मंतव्य के साथ मांगी रिपोर्ट। जनप्रतिनिधियों और आम जनता के सर्वे के आधार पर सरकार ले रही निर्णय।

    Hero Image
    ग्रामीण विकास विभाग के विशेष कार्य पदाधिकारी ने डीएम प्रणव कुमार को इस संबंध में पत्र भेजा है।

    मुजफ्फरपुर, [प्रेम शंकर मिश्रा]। जिले में सात नए नगर निकायों के गठन के बाद अब प्रखंडों की संख्या में भी वृद्धि की जाएगी। जिले में 10 नए प्रखंड बनाए जाएंगे। सरकार ने इस संबंध में डीएम से अंतिम रूप से मंतव्य के साथ 16 ङ्क्षबदुओं पर रिपोर्ट मांगी है। 10 और प्रखंडों का गठन होने के बाद जिले में इसकी संख्या 26 हो जाएगी। मालूम हो कि जिले में इससे पहले 15 नए प्रखंडों के गठन का प्रस्ताव था। इस वर्ष सात नई नगर पंचायतों के गठन और तीन का नगर परिषद के रूप में विस्तार होने से अंतिम रूप से 10 प्रखंडों का सृजन किया जाएगा। ग्रामीण विकास विभाग के विशेष कार्य पदाधिकारी सत्येंद्र प्रसाद ने डीएम प्रणव कुमार को इस संबंध में पत्र भेजा है। कहा गया है कि जनप्रतिनिधियों और आम जनता से मिले प्रस्ताव पर नए प्रखंडों का सृजन किया जाना है। इसे देखते हुए ङ्क्षबदुवार सहमति और असहमति का उल्लेख करते हुए नक्शा के साथ रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाए। नए प्रखंड में कम से कम आठ और अधिक से अधिक 18 पंचायतों को शामिल किया जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस तरह किया जाना है प्रखंडों का गठन :

    1. भीखनपुर : वर्तमान में मुशहरी प्रखंड की झपहां पंचायत को अलग कर इस प्रखंड का गठन किया जाएगा।

    2. देवरिया : पारू और साहेबगंज की पंचायतों को इसमें शामिल किया जाएगा।

    3. पहसौल : गायघाट और औराई विधानसभा की 14 पंचायतों को अलग कर इस प्रखंड का गठन किया जाएगा। इसमें कटाई, बेलपकौना, लखनपुर, खंगुरा, चंगेल, नगवारा, यजुआर पूर्वी, यजुआर मध्य, यजुआर पश्चिमी, पहसौल, बंधपुरा, तेहवारा, बर्री एवं बसघट्टा पंचायत शामिल हैं।

    4. बरियापुर।

    5. मनियारी : कुढऩी की पंचायतें को मिलाकर यह प्रखंड बनाया जाएगा। इसकी काफी दिनों से मांग भी है। इसमें पुरुषोत्तमपुर, मोहम्मदपुर मोबारक, चैनपुर वाजिद, अमरख, आगानगर, सिलौत, हरिशंकर मनियारी, छितरौली, सोनवर्षा, बाघी, शाहपुर मरीचा पंचायत को शामिल किया जा सकता है।

    6. हथौड़ी : इस प्रखंड के लिए औराई, मीनापुर, बोचहां और कटरा की कुछ पंचायतों को शामिल किया जाना है।

    7. भुसरा : कई प्रखंडों की पंचायतों को मिलाकर यह प्रखंड सृजित होगा। इसमें गायघाट की बाघाखाल, दहिला पटशर्मा, रामनगर, बोआरीडीह और लोमा पंचायत को शामिल किया जाएगा। इसके अलावा कटरा की मधेपुरा, बेरई उत्तरी, बेरई दक्षिण और हथौड़ी एवं बोचहां की बुधौली, बल्थी पंचायत को जोड़ा जाएगा।

    8. पानापुर।

    9. बसौली : बोचहां प्रखंड की पंचायतों को इसमें शामिल किया जाएगा। इसमें सहिलारामपुर, नरमा, कफेन, माहपुर बसौली, मिरजापुर, ईश्वर पट्टी, पटियासा, झपहां और मझौलिया शामिल हैं।

    10. कटरा के उत्तरी क्षेत्र की पंचायतों को लेकर एक नए प्रखंड का गठन किया जाएगा।