विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Munger News: समय पर चली जाएगी डायरी... रिश्वत लेते दारोगा जी का वीडियो वायरल, कोर्ट में पहुंचाने को हुआ था सौदा

By Haider AliEdited By: Sanjeev Kumar
Published: Sat, 16 Dec 2023 09:49 AM (IST)

Bihar News मुंगेर के हवेली खड़गपुर थाना में तैनात दारोगा का घूस लेते हुए वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो ...और पढ़ें

मुंगेर के खड़गपुर थाना में तैनात दारोगा का रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल (जागरण)
मुंगेर के खड़गपुर थाना में तैनात दारोगा का रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल (जागरण)

HighLights

  1. वायरल वीडियो में दिख रहे दारोगा प्रेम चंद्र नायक हवेली खड़गपुर में हैं तैनात
  2. एसपी ने मामले को गंभीरता से लिया, एसडीपीओ को दिया जांच का जिम्मा

संवाद सहयोगी, मुंगेर। हवेली खड़गपुर थाना में तैनात दारोगा का रिश्वत लेते हुए वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, इसकी पुष्टि जागरण नहीं करता है।

वायरल हो रहे वीडियो में साफ दिख रहा है कि थाना में तैनात दारोगा प्रेम चंद्र नायक किसी व्यक्ति से केस डायरी को न्यायालय पहुंचाने के लिए तय सौदा के बाद पैसे ले रहे हैं। पैसे को लेने के बाद अपनी जेब में रखते हुए वीडियो में दिखाई दे रहे हैं।

दूसरी ओर से सामने वाला व्यक्ति साफ कह रहा है कि दारोगा साहब वकील साहब बोले हैं समय पर पेपर जमा कर बात कर लेगें। कहीं दूसरे कोर्ट में डायरी जमा नहीं कर दें। इसके बाद दरोगा साहब ने कहा बात कर लेगें समय पर डायरी जमा हो जाएगी, निश्चित रहें।

दरोगा यह भी कह रहे है आज कोर्ट बंद हैं, नहीं तो आज ही डायरी जमा हो जाती। पुलिस अधीक्षक की हर अपराध की बैठक में ससमय केस डायरी न्यायालय में उपलब्ध कराने का निर्देश दिया जाता है। इसके बाद भी डायरी पहुंचाने के नाम पर रिश्वत लेने का मामला उजागर हो रहा हैं।

हवेली खड़गपुर एसडीपीओ के प्रभार में तारापुर एसडीपीओ सिंधु शेखर सिंह हैं। उन्हें वायरल वीडियो की जांच कर रिपोर्ट देने को कहा गया है। रिपोर्ट आते ही विधि सम्मत कार्रवाई कि जाएगी। रिश्वत लेने का मामला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

-जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी , एसपी मुंगेर

यह भी पढ़ें

Bihar News : साधु यादव की बेटी बनी दुल्हन; BJP सांसद तो दिखे पर लालू परिवार नहीं पहुंचा मामा के घर, देखिए Photos

BPSC Teacher Joining: केके पाठक के आदेश को ठेंगा, 514 शिक्षकों ने गांव में नौकरी ज्वॉइन करने से किया इनकार; लगी इस्तीफे की झड़ी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।