यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Munger University: एडमिशन के लिए जल्द जारी होगी तीसरी मेरिट लिस्ट, इस दिन से शुरू होगा प्रवेश
मुंगेर विश्वविद्यालय शैक्षणिक सत्र 2025-29 के लिए स्नातक सेमेस्टर-एक में नामांकन हेतु जल्द ही तीसरी मेरिट लिस्ट जारी करेगा। चयनित ...और पढ़ें

HighLights
- तीसरी मेधा सूची जल्द होगी प्रकाशित |
- 18 अगस्त से नामांकन प्रक्रिया शुरू |
- 20 अगस्त तक नामांकन का अवसर |
जागरण संवाददाता, मुंगेर। मुंगेर विश्वविद्यालय स्नातक सेमेस्टर-एक शैक्षणिक सत्र 2025-29 में नामांकन को लेकर जल्द तीसरी मेरिट लिस्ट प्रकाशित करेगा। इसके बाद इसमें चयनित विद्यार्थियों के नामांकन की प्रक्रिया 18 अगस्त से शुरू की जाएगी।
डीएसडब्ल्यू प्रो. देवराज सुमन के अनुसार स्नातक सेमेस्टर-एक में नामांकन को लेकर जल्द तीसरी मेरिट लिस्ट प्रकाशित करेगा। इसमें चयनित विद्यार्थियों के लिए 18 अगस्त से नामांकन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
इसमें विद्यार्थियों को नामांकन के लिए 20 अगस्त तक का समय दिया जाएगा। कुलपति से स्वीकृति मिलने के पश्चात इस संबंध में सूचना प्रकाशित कर दी जाएगी। विदित हो कि स्नातक सेमेस्टर-एक में नामांकन को लेकर विश्वविद्यालय अबतक दो मेधा सूची प्रकाशित कर चुका है।
इसके आधार पर कुल 31728 विद्यार्थियों को नामांकन का अवसर दिया गया था। इसमें पहली मेरिट लिस्ट में 27247 तथा दूसरी मेरिट लिस्ट में 4481 विद्यार्थियों को चयनित किया गया।
इसमें से केवल 24239 विद्यार्थीयों ने ही नामांकन कराया। इसमें कला संकाय में 19870, विज्ञान संकाय में 3970 तथा वाणिज्य संकाय में 339 विद्यार्थीयों ने नामांकन कराया है।
अब तीसरी मेधा सूची के आधार पर नामांकन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद विश्वविद्यालय आन स्पाट नामांकन प्रक्रिया शुरू करेगा।
यह भी पढ़ें- Bihar SHS Recruitment 2025: एप्लीकेशन विंडो आज से एक्टिव, आवेदन के लिए यहां देखें पात्रता मानदंड
