Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मंत्री कृष्ण कुमार मंटू ने किया ध्वजारोषण, बोले- मुख्यमंत्री की दूरदर्शी सोच से पटरी पर दौड़ रहा मुंगेर

    Updated: Fri, 15 Aug 2025 11:49 AM (IST)

    स्वतंत्रता दिवस पर मुंगेर के पोलो मैदान में प्रभारी मंत्री कृष्ण कुमार मंटू ने झंडोत्तोलन किया। उन्होंने राज्य सरकार की उपलब्धियों और मुंगेर में चल रही विकास योजनाओं को गिनाया। सीएम नीतीश कुमार की योजनाओं जैसे रिंग रोड और सिंचाई योजना का उल्लेख किया। उन्होंने शिक्षकों की नियुक्ति छात्राओं के लिए कस्तूरबा गांधी विद्यालय पोशाक योजना छात्रवृत्ति योजना और स्वास्थ्य योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी।

    Hero Image
    मंत्री कृष्ण कुमार मंटू ऐतिहासिक पोलो मैदान में किया ध्वजारोषण। जागरण फोटो

    जागरण संवाददाता, मुंगेर। स्वतंत्रता दिवस पर मुंगेर के ऐतिहासिक पोलो मैदान में प्रभारी मंत्री कृष्ण कुमार मंटू ने सुबह 09.05 बजे झंडोत्तोलन किया। इसके बाद जिलावासियों को संबोधित करते हुए कहा कि मुंगेर उत्तरवाहिनी गंगा तट पर अवस्थित पावन भूमि है। यहां दानवीर कर्ण जैसे प्रतापी राजा हुए। यह मां सीता और योग की भूमि है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    स्वतंत्रता आंदोलन में बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री बिहार केशरी डॉ. श्रीकृष्ण सिंह, राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर जैसे ओजस्वी नेतृत्वकर्ताओं का अमूल्य योगदान रहा। राज्य सरकार की उपलब्धियों और मुंगेर में चल रही विकासोन्मुखी योजनाओं को गिनाया। मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की दूरदर्शी सोच व कुशल नेतृत्व में मुंगेर नित प्रतिदिन विकास की नई इबारत लिख रहा है।

    प्रगति यात्रा में मुख्यमंत्री ने जिन 12 योजनाओं की घोषणा की थी, सभी का कार्य आज प्रगति पर है। चाहे वह तारापुर क्षेत्र में रिंग रोड एवं बाईपास निर्माण का कार्य हो या ऋषिकुंड पर्यटन स्थल के विकास का। हर ओर काम शुरू हो गया है। नगर निगम के घोषित तीनों पथों पर कार्य शुरू हो चुका है।

    बिहार योग विश्वविद्यालय से एनएच-333बी तक फोर लेन रिंग रोड निर्माण कार्य के लिए भू-अर्जन की प्रक्रिया चल रही है। गंगा नदी के जल को सिंचाई के लिए खड़गपुर झील में लाने की योजना का काम शुरू हो गया है।

    जमालपुर तथा असरगंज प्रखंड-सह-अंचलकार्यालय-सह-आवासीय परिसर के निर्माण की निविदा की जा चुकी है। राज्य में बीपीएससी के माध्यम से काफी संख्या में शिक्षकों की नियुक्ति की गई है। इससे सभी छात्र-छात्राओं को उच्चतम गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलना सुनिश्चित किया गया है।

    वित्तीय वर्ष 2025-26 में मुंगेर जिला में कुल 1147 नए शिक्षकों ने योगदान दिया। 10 नए प्राथमिक विद्यालय के भवन, 14 क्षतिग्रस्त विद्यालयों का नया भवन निर्माण, 270 विद्यालय में चारदिवारी निर्माण के साथ प्रगति यात्रा में नए डिग्री कालेज स्थापना की घोषणा की गई।

    पिछड़ा व अनुसूचित वर्ग की 1100 छात्राओं को कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में शिक्षा दी जा रही है। मुख्यमंत्री पोशाक योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2024-25 में पहली कक्षा से 12वीं तक के 91007 छात्र-छात्राओं को पोशाक राशि दी जा चुकी है।

    मुख्यमंत्री छात्रवृति योजना के तहत कुल-71772 छात्र-छात्राओं, मुख्यमंत्री साइकिल योजना अन्तर्गत कुल-9446 छात्र-छात्राओं, मुख्यमंत्री किशोरी स्वास्थ्य योजना अन्तर्गत कुल-25868 छात्राओं को लाभ दिया जा चुका है। विद्यालयों में कार्यरत रसोईयों के मानदेय को 3300 रुपये प्रतिमाह किया गया है।‌ रात्रि प्रहरी का मानदेय 10000 रुपये किया गया है।

    बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के माध्यम से वित्तीय वर्ष 2025-26 में मुंगेर के कुल-397 छात्र-छात्राओं को 10 करोड़ 91 लाख राशि की सहायता दी गई है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल अस्पताल, 150 आयुष्मान आरोग्य मंदिर के साथ सभी प्रखंडों में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के माध्यम से कुल-272 प्रकार की दवा निशुल्क दी जा रही है। इसके अलावा अन्य उपलब्धियों का भी वर्णन किया।

    निरंजन शर्मा व संजीव सहित तीन को भामाशाह सम्मान

    मंत्री कृष्ण कुमार मंटू ने कर संग्रहण में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले तीन प्रथम नॉन-कॉर्पोरेट व्यवसायियों को भामाशाह सम्मान से सम्मानित किया। इसके तहत पोलो मैदान स्थित मुख्य कार्यक्रम स्थल पर बेलन बाजार निवासी निरंजन शर्मा, लाल दरवाजा के संजीव कुमार व मनियारचक के अशोक कुमार सिंह को सम्मानित किया गया।

    इस संबंध में संयुक्त आयुक्त राज्य कर योगेंद्र शर्मा ने बताया कि डीएम के निर्देश पर राज्य-कर आयुक्त सह सचिव के निर्देश पर कर संग्रहण में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले प्रथम तीन नॉन-कॉर्पोरेट व्यवसायियों को प्रभारी मंत्री के हाथों भामाशाह सम्मान से सम्मानित किया गया।

    इसके तहत तीनों व्यवसायियों को सम्मान पत्र, निरंजन शर्मा को 51 हजार, संजीव कुमार को 21 हजार का डमी चेक तथा शाल आदि देकर सम्मानित किया गया।

    यह भी पढ़ें- डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने नेहरू स्टेडियम में किया ध्वजारोहण, बोले-जरूरतमंदों को इन योजनाओं का मिल रहा लाभ