डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने नेहरू स्टेडियम में किया ध्वजारोहण, बोले-जरूरतमंदों को इन योजनाओं का मिल रहा लाभ
स्वतंत्रता दिवस पर मुजफ्फरपुर के पंडित नेहरू स्टेडियम में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने खुदीराम बोस जुब्बा साहनी और प्रफुल्ल चाकी जैसे स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया और देश की आजादी में उनके योगदान को सराहा। उपमुख्यमंत्री ने सरकार की विभिन्न योजनाओं जैसे आयुष्मान कार्ड योजना और मुफ्त राशन का उल्लेख किया जिनसे गरीबों और जरूरतमंदों को लाभ मिल रहा है।

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। स्वतंत्रता दिवस पर सिकंदरपुर स्थित पंडित नेहरू स्टेडियम में उपमुख्यमंत्री सह प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान प्रमंडलीय आयुक्त राजकुमार, पुलिस उपमहानिरीक्षक चंदन कुमार कुशवाहा, जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन और एसएसपी सुशील कुमार समेत तमाम पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
सबसे पहले उपमुख्यमंत्री ने परेड का निरीक्षण किया। इसके बाद ध्वजारोहण करते हुए अमर बलिदानी खुदीराम बोस, जुब्बा साहनी, प्रफुल्ल चाकी को याद किया। उन्होंने कहा कि देश की आजादी में इनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। देश इसे कभी नहीं भूल सकता है।
इसके बाद उन्होंने सरकार और सरकार की योजनाओं को गिनाया। इससे लाभान्वित होने वाले लाभुकों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आयुष्मान कार्ड योजना हो या गरीबों को मुफ्त राशन, जरूरतमंद लोगों को अब भटकने की आवश्यकता नहीं होती है।
सरकार उन्हें सभी सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने पीएम आवास योजन, वृद्धा पेंशन और दिव्यांगों को बढ़ी हुई राशि से लाभान्वित होने की चर्चा की।
इसके बाद मेधावी छात्रों, स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की समाप्ति के बाद समाहरणालय, प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय, पुलिस उपमहानिरीक्षक कार्यालय और एसएसपी कार्यालय में भी ध्वजारोहण किया गया।
यह भी पढ़ें- Tejashwi Yadav: स्वतंत्रता दिवस पर तेजस्वी यादव ने लिखा खुला पत्र, नेता प्रतिपक्ष ने क्या-क्या लिखा?
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।