रस्सी पकड़े रह गए हवलदार, हथकड़ी सरकाकर भाग निकले चोर; किरकिरी के बाद पुलिस ने दो शातिरों को ऐसे दबोचा
बिहार के मुंगेर जिले में दो चोर पुलिस की चंगुल से भाग निकले थे। ईस्ट कॉलोनी थाना क्षेत्र में 8 लाख की चोरी हुई। पुलिस ने 2 चोरों को गिरफ्तार किया लेकिन स्वास्थ्य जांच के बाद वे फरार हो गए। अब पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी ने कहा कि 2 पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी और आरोपितों पर अतिरिक्त मामला दर्ज किया जाएगा।
संवाद सूत्र, जमालपुर (मुंगेर)। ईस्ट कॉलोनी पुलिस की अभीरक्षा से फरार दो चोर को थाना अध्यक्ष विपिन कुमार सिंह के नेतृत्व में क्षेत्र में नाकाबंदी करते हुए महज कुछ ही घंटे में गिरफ्तार कर लिया गया है। इस बात की जानकारी थाना में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान सदर एसडीपीओ राजेश कुमार ने दी।
उन्होंने बताया कि थाना क्षेत्र के बड़ी आशिकपुर में हुई चोरी मामले में पुलिस ने तड़ित कार्रवाई करते हुए दो चोर को गिरफ्तार कर लिया था। न्यायिक हिरासत में भेजने के पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पुलिस कस्टडी में उसे जांच के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया था। जहां से वह दो कांस्टेबल को चकमा देकर फरार हो गया था।
पुलिस ने प्राथमिक दर्ज करते हुए इसे चुनौती के रूप में लिया और इसके बाद क्षेत्र में नाकाबंदी कर फरार चोर की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापामारी आरंभ कर दी थी। फरार सौरभ कुमार सुरंग के रास्ते बाहर जाने की तैयारी में था तभी उसे थाना अध्यक्ष ने सुरंग के समीप बजरंगबली मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया।
वहीं प्रिंस को उसके घर के समीप से ही गिरफ्तार कर लिया है। एसडीपीओ ने बताया कि चकमा देकर फरार मामले में दोषी पुलिसकर्मी पर भी विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।
थानाध्यक्ष की कार्यशैली की हुई प्रशंसा
ईस्ट कॉलोनी थाना क्षेत्र के बड़ी आशिकपुर में सुरेंद्र पंडित के घर हुई चोरी मामले में जिस प्रकार से थाना अध्यक्ष ने सक्रियता दिखाते हुए महज कुछ घंटे में चोर को गिरफ्तार का सामानों की बरामद की कर ली।
इतना ही नहीं पुलिस को चकमा देकर फरार हुए चोर को भी महज कुछ घंटे में गिरफ्तार कर लिया। यह निश्चित रूप से प्रसंसनीय कार्य है। दीपक पासवान, प्रभात कुमार सिन्हा, नंदकिशोर भगत, शंभू चौधरी, मुकेश पासवान, राजीव यादव, नवीन मंडल आदि ने थानाध्यक्ष के प्रति आभार आभार प्रकट किया है।
थाना परिसर से 3.50 लाख कैश गायब, बरामद
24 अक्टूबर को सफियासराय थाना से बदमाशों ने चौकीदार प्रयाग पासवान का 3.50 लाख नकद उड़ा लिया। घर में शादी को लेकर चौकीदार बैंक से कैश निकालने के बाद राशि भरा थैला थाना परिसर में रख दिया था। इसके बाद चौकीदार शौचालय चला गया।
इसी बीच बैंक से पीछे लगे बदमाश थाना परिसर पहुंचे और पैसों से भरा थैला उड़ा लिया। थानाध्यक्ष अमरीश कुमार ने इसकी जानकारी एसपी सैयद इमरान मसूद को दी। एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ राजेश कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाला और बदमाशों की पहचान की। कटिहार में छापेमारी कर नकद बरामद किया। एसपी ने बताया केि शिवकुंड निवासी प्रयाग पासवान सफियासराय थाना में चौकीदार है। 24 अक्टूबर की सुबह बड़ी बाजार स्थित एसबीआइ की मुख्य शाखा से 4.50 लाख रुपए निकाले।
इसके बाद एक लाख बाइक खरीदने के लिए होंडा शोरूम में जमा किया। 3.50 लाख नकद लेकर थाना पहुंचा। चौकीदार रुपये से भरा थैला टेबल पर रख शौचालय गया। टायलेट चला गया। वापस आने पर थैला नहीं मिला। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू किया। थाना में लगे सीसीटीवी की जांच हुई।
इसमें कटिहार के रौतारा के पिंटु कुमार की पहचान की गई। सोमवार को पुलिस आरोपित के अस्थाई ठिकाना कटिहार नया टोला जुराब गंज वार्ड संख्या एक से शेड के झोपड़ी से 3.50 लाख नकद बरामद किया। आरोपित भागने में सफल रहा। पुलिस गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।