Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Munger News: खेल-खेल में हो गया विवाद, चाची ने बुलाया और ब्लेड से काट दिया बच्चे का प्राइवेट पार्ट; मामला दर्ज

    Updated: Fri, 09 Aug 2024 07:46 PM (IST)

    Munger News मुंगेर में एक दर्दनाक घटना हुई है। विवाद को लेकर एक बच्चे का प्राइवेट पार्ट काट दिया गया है। यह घटना मुंगेर जिले के टेटिया बंबर थाना क्षेत्र स्थित रामायणी टोला की है। बच्चे की मां ने इस मामले में अपने परिवार के एक सदस्य सहित छह लोगों के लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज (Munger Police Case) कराई है।

    Hero Image
    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

    संवाद सहयोगी, टेटिया बंबर (मुंगेर)। मुंगेर जिले के टेटिया बंबर थाना क्षेत्र में बच्चों के बीच हुए विवाद के बाद रिश्ते में चचेरी चाची ने एक बच्चे का प्राइवेट पार्ट ब्लेड से काट दिया। घटना बुधवार की है।

    बच्चे की हालत में सुधार है। चिकित्सक ने इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया। गुरुवार को बच्चे की मां ने थाना में केस दर्ज कराया।

    इसमें उन्होंने अपने परिवार के एक सदस्य के साथ छह लोगों को नामजद किया है। पुलिस को दिए आवेदन में मां ने बताया कि बुधवार को खेल-खेल में बच्चों में विवाद हो गया।

    इस बीच, चचेरी गोतनी और उसकी भांजी पहुंची। उन्होंने बेटे को पकड़ कर प्राइवेट पार्ट पर ब्लेड चला दिया। घटना के बाद बच्चा रोने लगा।

    आनन-फानन में बच्चे को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां इलाज किया गया। चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शाहिद परवेज ने कहा कि ब्लेड से प्राइवेट पार्ट को नुकसान पहुंचाया गया है। बच्चे की हालत खतरे से बाहर है।

    चार दिन पहले बेटे को लेकर पहुंची

    पुलिस को मां ने बताया कि पति दिल्ली में रहकर कमाई करता है। वह भी पति और बच्चों के साथ दिल्ली में ही रहती है। चार दिन पहले बेटे को लेकर अपने गांव पहुंची थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महिला ने बताया कि उसे पता रहता कि उसके बेटे से किसी को नफरत है तो वह दिल्ली से नहीं आती। पुलिस को आवेदन देने के बाद सभी पर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

    टेटिया बंबर के अपर थानाध्यक्ष दिनेश राम ने बताया कि थाना में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। बच्चे से भी पुलिस पूछताछ करेगी।

    यह भी पढ़ें-

    लेडी डॉक्टर ने पहले बेडरूम में बुलाया, फिर मौका मिलते ही काट दिया पार्षद का प्राइवेट पार्ट

    पहले बस स्टैंड पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास..., थाने में बंद आरोपी ने ब्लेड से काटा अपना प्राइवेट पार्ट