यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
वर्तमान MLA से नाराजगी बिगाड़ेगी महागठबंधन का खेल! इस सीट पर कांग्रेस-RJD के बीच महाद्वंद शुरू
जमालपुर में राजद कार्यकर्ताओं की बैठक में 2025 के विधानसभा चुनाव पर जोर दिया गया। कार्यकर्ताओं ने महागठबंधन से राजद ...और पढ़ें

HighLights
- जमालपुर में राजद कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक |
- 2025 चुनाव में राजद उम्मीदवार की मांग |
- मतदाता सूची पुनरीक्षण पर जोर |
संवाद सूत्र, जमालपुर (मुंगेर)। जमालपुर नगर स्थित मारवाड़ी धर्मशाला में राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई।
इसकी अध्यक्षता जमालपुर प्रखंड अध्यक्ष कौशल फैयाज और संचालन जमालपुर नगर के पूर्व अध्यक्ष व वरीय नेता मंटू कुमार यादव ने की।
मंटू यादव ने कहा कि जनता सुशासन की सरकार से त्रस्त हैं। अराजकता का माहौल है। विधि व्यवस्था भगवान भरोसे है।
राजद के वरीय नेता में नरेश सिंह यादव, प्रो. विनय सुमन, राष्ट्रीय परिषद सदस्य सह प्रमंडल प्रभारी बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ राजेश रमण राजू, मीडिया प्रभारी हिमांशु पटेल, प्रतिमा चौरसिया, रेखा देवी, ब्रजमोहन तांती, लक्ष्मण चौरसिया, अशोक रजक, रविश कुमार, विजय यादव, संजय राऊत, सुभाष यादव, राजेश यादव, कृष्णदेव चौरसिया,पिंटु सिंह,मनोज कुमार तांती,नरेश महतो, सुनील कुमार, दिलीप कुमार, दिलीप यादव के अतिरिक्त दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
राजद का हो प्रत्याशी
बैठक में विधानसभा चुनाव 2025 में जमालपुर से महागठबंधन से राजद उम्मीदवार बनाए जाने की मांग राजद के शीर्ष नेतृत्व से की गई।
पिछली बार नेताओं ने कहा कि महागठबंधन से कांग्रेस से विधायक यहां से बने। लेकिन, उनका काम विधानसभा में नहीं दिखा। इससे राजद कार्यकर्ताओं में नाराजगी है।
राजद नेताओं ने सर्वसम्मति से हाथ उठा कर यहां से राजद उम्मीदवार बनाए जाने के लिए संकल्प लिया। इसकी जानकारी शीर्ष नेतृत्व को देने की बात कही।
वरीय नेता नरेश सिंह यादव, विनय कुमार सुमन व गहन मतदाता पुनरीक्षण प्रखंड प्रभारी राजेश रमण ने कहा कि पूरे जिला में महागठबंधन के कार्यकर्ताओं में पूरी तरह से उब चुकी यह सरकार हर मोड़ से फेल साबित हुई और तीनों विधानसभा से महागठबंधन के उम्मीदवार जीत कर जाएंगे।
जिस मतदाताओं का नाम सूची में नहीं है, उसे दर्ज करवाने हेतु युद्ध स्तर पर काम शुरू करने का निर्णय लिया गया।
यह भी पढ़ें-
