विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चुनाव से पहले तेजस्वी और प्रियंका संग बिहार में भ्रमण करेंगे राहुल गांधी, सासाराम से शुरू होगी मत यात्रा

Published: Sun, 03 Aug 2025 09:50 PM (IST)

विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस बिहार में सक्रिय है। राहुल गांधी 10 अगस्त से मतयात्रा शुरू करेंगे जो सासाराम से ...और पढ़ें

राहुल गांधी 10 से बिहार में करेंगे मत यात्रा। (फोटो एक्स)
राहुल गांधी 10 से बिहार में करेंगे मत यात्रा। (फोटो एक्स)

HighLights

  1. राहुल गांधी की 10 अगस्त से बिहार में मतयात्रा |
  2. सासाराम से औरंगाबाद होते हुए गया तक पहला चरण |
  3. तेजस्वी यादव के आवास पर हुई यात्रा की जानकारी |

राज्य ब्यूरो, पटना। इस वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव के पूर्व कांग्रेस पूरी ताकत से मैदान में डटी है। नई घोषणाओं के साथ पार्टी अपनी चुनावी रणनीति को सफल बनाने में जुटी है।

अब इसी कड़ी में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष 10 अगस्त से बिहार में मतयात्रा प्रारंभ करने जा रहे हैं।

राहुल गांधी की इस यात्रा में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, प्रियंका गांधी के साथ ही प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव समेत अन्य नेता शामिल रहेंगे।

सासाराम से शुरू होगी यात्रा

कांग्रेस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यात्रा सासाराम से शुरू होगी और इसका पहला चरण चार दिनों का होगा।

सासाराम से औरंगाबाद होते हुए 13 अगस्त को गया पहुंचेगी। दो दिनों के विराम के बाद फिर 16 से यात्रा शुरू होगी।

दूसरे चरण में गया से नवादा, जमुई, भागलपुर होते हुए सीमांचल की ओर जाएगी। सीमांचल और कोसी के विभिन्न जिलों के बाद यात्रा मिथिलांचल क्षेत्र में होगी।

दो अगस्त को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के आवास पर लंबी बैठक चली थी। जिसमें उन्होंने राहुल गांधी यात्रा की जानकारी दी थी।

बता दें कि राहुल गांधी इस बार बिहार विधानसभा चुनाव के पहले लगातार बिहार का दौरा करते रहे हैं। अब उनकी मतयात्रा शुरू हो रही है।

यह भी पढ़ें- 

Patna Jagran Forum 2025: 'मुन्नी बदनाम हुई खुलेआम', ये क्या बोल गए तेजस्वी यादव? पूछा- बिहार में कौन सुरक्षित