Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Politics: बिहार की इस चर्चित सीट पर गरमाई सियासत, टिकट की रेस में RJD-JDU के कई कद्दावर नेता

    Updated: Thu, 19 Jun 2025 04:10 PM (IST)

    Bihar Election 2025 मुंगेर के तारापुर विधानसभा क्षेत्र में बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारी शुरू हो गई है। जदयू विधायक राजीव कुमार सिंह समेत कई नेता टिकट के लिए दावेदारी पेश कर रहे हैं। इंडिया गठबंधन से राजद नेता अरुण साह भी मैदान में हैं। पूर्व मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव अपनी बेटी के लिए टिकट चाहते हैं।

    Hero Image
    तारापुर विधानसभा में टिकट की चाहत वालों की भागदौड़ हुई तेज। (जागरण)

    राम प्रवेश सिंह, हवेली खड़गपुर (मुंगेर)। बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा में अभी तीन महीने की देरी है, लेकिन तारापुर विधानसभा में टिकट की चाहत वालों की भागदौड़ अभी से ही तेज हो गई है। तारापुर विधानसभा से सत्ता पक्ष और विपक्ष में प्रेशर पॉलिटिक्स तेज हो गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सत्ता पक्ष के वर्तमान में जदयू विधायक राजीव कुमार सिंह है। विधायक नीतीश सरकार की उपलब्धियों से क्षेत्र की जनता को अवगत करा रहे हैं वहीं, सरकार के विकास योजनाओं को लेकर लगातार क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं।

    सत्ता पक्ष में कई दावेदार टिकट की चाहत में पाने की दौड़ में अभी से ही शामिल होते दिखाई दे रहे हैं। जिसमें इंजीनियर रोहित चौधरी और पुलिस अधिकारी राजेश कुशवाहा शामिल हैं।

    इंजीनियर रोहित के पिता शकुनी चौधरी तारापुर से छह बार विधानसभा चुनाव में अपनी परचम लहरा चुके हैं। जबकि इंजीनियर रोहित की मां दिवंगत पार्वती देवी विधायक एक बार विधायक रह चुकी है। इंजीनियर के पिता राजनीति के भीष्म पितामह कहे जाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री पद को सुशोभित कर चुके हैं।

    पिछली बार ललन सिंह ने मनाया था

    जबकि इंजीनियर के भाई सम्राट चौधरी बिहार के उप मुख्यमंत्री हैं। इंजीनियर पिछली बार तारापुर विधानसभा उप चुनाव में लड़ने का मन बना चुके थे। इन्हें मुंगेर के सांसद सह केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने जदयू में शामिल कर मना लिया था।

    इस बार के चुनाव की तैयारी के लिए वे क्षेत्र का दौरा कर लोगों से आशीर्वाद ले रहे हैं। वहीं, नीतीश कुमार के करीबी रहे एक पुलिस अधिकारी राजीव कुशवाहा भी टिकट की चाहत में लगातार क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं।

    अरुण साह ने दी थी कड़ी टक्कर

    उधर इंडी गठबंधन की ओर से यह सीट राजद को मिलना तय है। पिछली उप चुनाव में राजद ने इस सीट पर अरुण साह को मैदान में उतारा था, लेकिन कड़ी टक्कर के बावजूद उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

    इस बार के चुनाव में इंडिया गठबंधन की ओर से कई दावेदार अभी से ही सक्रिय हो गए हैं। अरुण साह पुनः टिकट पाने के लिए लगातार क्षेत्र भ्रमण कर जनता का आशीर्वाद ले रहे हैं।

    इधर सूत्रों की मानें तो पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव अपनी पुत्री दिव्या प्रकाश को टिकट दिलाने की जुगत में लगे हुए हैं। वहीं, राजद नेता जितेंद्र कुशवाहा भी अपनी दावेदारी के लिए क्षेत्र में लगातार घूम रहे हैं।

    जबकि पूर्व जिला पार्षद शैलेश कुमार उर्फ मंटू यादव भी टिकट की चाहत वालों में शामिल हैं। अब देखना है कि चुनाव में किनकी दावेदारी मजबूत होगी और कौन असली हकदार होंगे यह तो आनेवाला समय ही बताएगा।

    तारापुर विधानसभा से कब किसने जीत दर्ज की

    वर्ष जीते पार्टी
    1952 बास्कीनाथ राय कांग्रेस
    1957 बास्कीनाथ राय कांग्रेस
    1962 जयमंगल सिंह कांग्रेस
    1967 विजय नारायण प्रशांत सोशलिस्ट पार्टी
    1969 तारिणी प्रसाद सिंह सोशलिस्ट पार्टी
    1972 तारिणी प्रसाद सिंह सोशलिस्ट पार्टी
    1977 कौशल्या देवी जनता पार्टी
    1980 नारायण यादव कम्युनिस्ट पार्टी
    1985 शकुनी चौधरी निर्दलीय
    1990 शकुनी चौधरी कांग्रेस
    1995 शकुनी चौधरी समता पार्टी
    1998 पार्वती देवी समता पार्टी
    2000 शकुनी चौधरी राजद
    2005 (फरवरी) शकुनी चौधरी राजद
    2005 (अक्टूबर) शकुनी चौधरी राजद
    2010 नीता चौधरी जदयू
    2015 मेवालाल चौधरी जदयू
    2020 मेवालाल चौधरी जदयू
    2021 राजीव कुमार सिंह जदयू