Bihar Election: मुंगेर में AIMIM ने भरी हुंकार, कहा- महागठबंधन ने मुसलामानों को सिर्फ गुमराह किया
मुंगेर में आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एआइएमआइएम ने तैयारी तेज कर दी है। सदर प्रखंड में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमें पार्टी कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। जिलाध्यक्ष मु. शाहिद हुसैन ने कहा कि पार्टी अल्पसंख्यक उम्मीदवार बनाएगी। उन्होंने महागठबंधन पर अल्पसंख्यकों के साथ छल करने का आरोप लगाया।

संवाद सहयोगी, मुंगेर। आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। इसको लेकर रविवार को सदर प्रखंड स्थित इकरामनगर में एआइएमआइएम का कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ।
सम्मेलन में प्रमंडल के सभी जिलों से कार्यकर्ता पहुंचे। अध्यक्षता ग्रामीण जिलाध्यक्ष खालिद सैफुल्लाह ने की। मंच संचालन मु. खैरुल अनाम कर रहे थे। मुख्य अतिथि जिलाअध्यक्ष मु. शाहिद हुसैन ने कहा पार्टी के कार्यों को जन जन तक पहुंचाना है।
उन्होंने कहा कि समाज से मुंगेर विधानसभा राजद-जदयू से डॉ. मोनाजीर हसन को टिकट मिली थी। इसके बाद जदयू ने मु. सलाम को टिकट मिला पर वह चुनाव हारे। इस चुनाव में इस बार एआइएमआइएम अल्पसंख्यक को उम्मीदवार बना रही है।
उन्होंने राजद और कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि मुंगेर प्रमंडल के 22 विधानसभा में 14 लाख मुस्लिम मतदाता है। प्रतिनिधित्व के नाम पर महागठबंधन वाले अल्पसंख्यकों के साथ बराबर छल किया है, उन्हें सिर्फ वोट से मतलब है। उन्हें लगता है मुसलमान के पास महागठंधन को छोड़कर दूसरा विकल्प नहीं है। ऐसा सोचना गलत है।
सिर्फ वोट के लिए समुदाय का इस्तेमाल
मुसलमानों की आबादी 18 पर्सेंट होने के बाद भी कुछ परसेंट वाले को मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री का दावेदार घोषित किया जाता है। मुसलमान इस बात को समझ चुके हैं, इसलिए जितनी जिसकी भागीदारी उतनी उसकी हिस्सेदारी होनी चाहिए।
मु. शाहिद कहा कि आज मुसलमान से सिर्फ वोट लिया जाता है और नेतृत्व के नाम पर उन्हें नजरअंदाज कर दिया जाता है। आगामी विधानसभा सभा चुनाव में मुस्लिम अपना एक एक वोट मुंगेर विधानसभा से खड़े एआइएमआइएम के उम्मीदवार को देगी।
महागठबंधन नेताओं द्वारा यह संदेश जाता है कि उन्हें मुसलमान का वोट तो चाहिए पर नेतृत्व का मौका नहीं मिलना चाहिए। इसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पार्टी की ओर से दलित, मुस्लिम और सवर्ण समुदाय को एक साथ लेकर चुनव मैदान में उतारेगी।
सम्मेलन में युवा जिला अध्यक्ष जुनेद आलम, महासचिव मुन्ना अनवर, नगर अध्यक्ष तारीख अनवर ,विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष प्रमोद प्रसाद यादव ,संयुक्त सचिव अफाक आलम,जिला सचिव आजम सूफी,जिला प्रवक्ता खैरुल अनम, सदर प्रखंड अध्यक्ष हसनैन , जमालपुर प्रखंड अध्यक्ष अबू बकर ,मास्टर मोहम्मद बसर, शाकिब हुसैन सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता थे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।