Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ujiarpur Lok Sabha election Result 2024 : उजियारपुर लोकसभा सीट पर 'खेल' कर गए नित्यानंद राय, RJD टांय-टांय फिस्स

    Updated: Mon, 03 Jun 2024 04:12 PM (IST)

    Ujiarpur Lok Sabha election result 2024 उजियारपुर लोकसभा सीट साल 2024 के चुनाव में बिहार की हॉट सीटों में शुमार रही। यहां भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार नित्यानंद राय ने जीत की हैट्रिक लगाई है। वह 2014 से लगातार यहां से जीते हैं। यह क्षेत्र छह विधानसभा क्षेत्रों उजियारपुर सरायरंजन मोरवा मोहिउद्दीननगर विभूतिपुर और वैशाली जिले के पातेपुर से मिलकर बना है।

    Hero Image
    उजियारपुर इस बार भी बिहार की हॉट सीट बनी रही।

    डिजिटल डेस्क, पटना। Ujiarpur Lok Sabha election result 2024 : उजियारपुर लोकसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार नित्यानंद राय ने राजद के आलोक कुमार मेहता को 60 हजार 102 मतों से पराजित कर दिया। नित्यानंद राय को 5 लाख 15 हजार 965 और आलोक कुमार मेहता को 4 लाख 55 हजार 863 मत मिले।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यहां पर 23 हजार 269 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया। निर्दलीय प्रत्याशी संजय पासवान ने 16 हजार 963, बहुजन समाज पार्टी के मोहन कुमार मौर्या ने 7101, निर्दलीय प्रत्याशी राकेश कुमार ने 5957, राष्ट्रीय जनसंभावना पार्टी के संतोष राय ने 4426, निर्दलीय प्रत्याशी नरेंद्र गिरि ने 3151 प्राप्त किए।

    इसी तरह किशोर कुमार ने 2209, अमरेश राय ने 2143, सुभाष पार्टी के अंशु कुमार ने 1756, रामपुकार राय ने 1306, जागरूक जनता पार्टी की निक्की झा ने 1020, जनता राज विकास पार्टी के मनोज कुमार ने 939 मत हासिल किए।

    2008 के परिसीमन में बनी उजियारपुर लोकसभा सीट

    समस्तीपुर जिले की उजियारपुर लोकसभा सीट परिसीमन के बाद वर्ष 2008 में अस्तित्व में आई। यहां से पहला सांसद होने का गौरव अश्वमेध देवी को प्राप्त है। इस लोकसभा क्षेत्र से गंगा नदी गुजरती है। यह इलाका सब्जियों एवं मसालों के साथ-साथ तंबाकू की खेती के लिए भी जाना जाता है।  

    2014 के चुनाव में भी उन्हें जीत मिली थी। इस बार हैट्रिक लगाने के लिए वो फिर से मैदान में हैं। छह विधानसभा क्षेत्रों उजियारपुर, सरायरंजन, मोरवा, मोहिउद्दीननगर, विभूतिपुर और वैशाली जिले के पातेपुर से मिलकर यह क्षेत्र बना है विधानसभावार एनडीए और महागठबंधन की वरावरी की टक्कर दिखती है।

    विस की तीन पर एनडीए और तीन पर महागठबंधन का कब्जा

    लोकसभा क्षेत्र में विधानसभा की छह में से दो सीटों पर राजद, दो पर भाजपा का कब्जा है। एक पर माकपा और एक पर जदयू के विधायक हैं। इसमें उजियारपुर सीट से आलोक कुमार मेहता एवं मोरवा सीट से रणविजय साहू राजद के विधायक हैं तो विभूतिपुर से माकपा के विधायक अजय कुमार हैं।

    मोहिउद्दीननगर सीट से विधायक राजेश सिंह एवं पातेपुर विधानसभा से लखेंद्र पासवान भाजपा के हैं। सरायरंजन सीट से जदयू के विधायक विजय कुमार चौधरी हैं। कुशवाहा बाहुल्य इस लोकसभा क्षेत्र में दूसरे नंबर पर यादव हैं। सवर्ण, वैश्य व अल्पसंख्यकों की जनसंख्या भी ठीकठाक है।

    इन्हें मिला प्रतिनिधित्व का अवसर

    • 2009: अश्वमेध देवी
    • 2014: नित्यानंद राय
    • 2019: नित्यानंद राय

    उजियारपुर में 2024 का चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों के नाम

    • आलोक कुमार मेहता, राष्ट्रीय जनता दल
    • नित्यानन्द राय, भारतीय जनता पार्टी
    • मोहन कुमार मौर्या, बहुजन समाज पार्टी
    • अंशु कुमार, सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी (सुभास पार्टी)
    • निक्की झा, जागरूक जनता पार्टी
    • मनोज कुमार, जनता राज विकास पार्टी
    • रामपुकार राय, सोशलिस्ट युनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कॉम्युनिस्ट)
    • संतोष राय, राष्ट्रीय जनसंभावना पार्टी
    • अमरेश राय, निर्दलीय
    • किशोर कुमार, निर्दलीय
    • नारेन्द्र गिरी, निर्दलीय
    • राकेश कुमार, निर्दलीय
    • संजय पासवान, निर्दलीय

    यह भी पढ़ें-

    Prashant Kishor: प्रशांत किशोर किससे मिलाएंगे हाथ? Exit Poll से पहले ही बोल दी थी ये बात

    Lok Sabha Election : काउंटिंग से एक दिन पहले RJD-BJP कार्यालय में बढ़ी हलचल, बक्सर में BSP के बयान ने मचाई खलबली