Ration Card: मई-जून में ही मिल जाएगा अगस्त तक का राशन, Ekyc नहीं कराने वालों को होगी परेशानी
मधुबनी में राशन कार्ड धारकों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। सरकार मई-जून में ही अगस्त तक का राशन वितरित करने की योजना बना रही है। जिन लोगों ने ई-केवाईसी नहीं करवाया है उन्हें तीन महीने का राशन नहीं मिलेगा। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत यह मुफ्त राशन दिया जा रहा है। इसलिए समय रहते ई-केवाईसी करवा लें।
प्रदीप मंडल, मधुबनी। वैसे राशन कार्डधारी जिन्होंने अब तक ई-केवाईसी नहीं करवाया है उन्हें एक बहुत बड़ा झटका लगने वाला है। ई-केवाईसी नहीं करवाने वाले राशन कार्डधारी परिवार एक साथ तीन माह के राशन से वंचित रह सकते हैं। चूंकी केंद्र सरकार ने वर्षा एवं बाढ़ की संभावनाओं को देखते हुए एक साथ तीन माह के राशन देने का निर्णय लिया है।
निर्देश के अनुसार, मई माह का राशन 20 तारीख तक वितरित कर दिया जाना है। इसके बाद 21 मई से 31 मई तक जून माह का राशन बांटा जाएगा। फिर 5 जून से 16 जून तक जुलाई माह का तथा 19 से 30 जून तक अगस्त माह का राशन बांटा जाएगा।
बता दें कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का सभी राशनकार्ड धारकों को निशुल्क लाभ दिया जा रहा है, जबकि आज भी जिले के हजारों परिवार ऐसे हैं जो राशन कार्ड की पात्रता के योग्य रहने के बावजूद वंचित हैं।
ऐसे जरूरतमंद लोग सरकारी निर्देशानुसार राशन कार्ड के लिए आवेदन भी कर रहे हैं। प्राप्त आवेदनों के आधार पर पदाधिकारी के द्वारा लगातार योग्य एवं अयोग्य राशन कार्डधारियों की जांच पड़ताल भी की जा रही है। अयोग्य पाए जाने पर राशन कार्ड रद भी किया जा रहे हैं।
एक लाख से अधिक आवेदन का हो चुका वेरिफिकेशन:
सभी अनुमंडल में राशन कार्ड के लिए प्राप्त आवेदनों का लगातार जांच पड़ताल चल रहा है। जिले में 1 लाख 4 हजार 294 राशन कार्ड का जांच किया जाना है। जिसमें से 1 लाख 988 राशन कार्ड आवेदन की जांच प्रक्रिया चल रही है।
प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के स्तर से 1 लाख 933 तथा अनुमंडल पदाधिकारी के स्तर से 1 लाख 463 राशन कार्ड के आवेदनों की स्वीकृति दे दी गई है। वहीं एमओ के स्तर पर 55 मामले पेंडिंग चल रहे हैं। जबकि 470 राशन कार्ड आवेदन को अनुमंडल पदाधिकारीयों के स्तर से रद्द कर दिया गया है
अनुमंडलों में आवेदनों की स्थिति:
अनुमंडल | कुल | एसडीएम स्तर से स्वीकृत | रिजेक्ट |
---|---|---|---|
सदर मधुबनी | 33,023 | 31,955 | 00 |
बेनीपट्टी | 18,837 | 18,195 | 141 |
जयनगर | 13,877 | 13,172 | 00 |
झंझारपुर | 17,928 | 17,198 | 02 |
फुलपरास | 20,629 | 19,943 | 327 |
9 लाख 4 हजार 44 राशन कार्ड युक्त परिवार:
जिले में फिलहाल कुल 9,04,044 राशन कार्डधारी परिवार हैं। जिसमें कुल 40 लाख 95 हजार 677 यूनिट लाभूक हैं। कुल राशन कार्डों में से 1 लाख 21 हजार 499 अंत्योदय अन्न योजना (एएवाई) राशन कार्ड धारी परिवार के 7 लाख 36 हजार 476 यूनिट लाभूक हैं, जबकि राज्य सरकार के द्वारा निर्धारित पात्रता मापदंडों को पूरा करने वाले प्राथमिकता घरेलू (पीएचएच) के 7 लाख 82 हजार 545 राशन कार्डधारी परिवार के 33 लाख 75 हजार 821 यूनिट लाभूक हैं।
22,13 पीडीएस के सहारे 9 लाख 4 हजार 44 परिवार: जिले में कुल 9 लाख 4 हजार 44 राशन कार्डधारी परिवार हैं। जिनके लिए जिले में कुल 2,213 जन वितरण प्रणाली की दुकानें हैं। सर्वाधिक 69161 राशन कार्ड व 180 पीडीएस दुकानें बेनीपट्टी प्रखंड में है। सबसे कम 23,035 राशन कार्ड व 58 पीडीएस दुकान कलुआही प्रखंड में है।
किस प्रखंड में कितनी दुकानें व कितने राशन कार्ड युक्त परिवार:
प्रखंड का नाम | पीडीएस दुकान | राशन कार्ड |
---|---|---|
अंधराठाढ़ी | 82 | 41,408 |
बाबूबरही | 112 | 41,843 |
बासोपट्टी | 82 | 34,005 |
बेनीपट्टी | 180 | 69,161 |
बिस्फी | 161 | 63,626 |
घोघरडीहा | 104 | 39,752 |
हरलाखी | 94 | 41,106 |
जयनगर | 94 | 39,684 |
झंझारपुर | 113 | 43,835 |
कलुआही | 58 | 23,035 |
खजौली | 64 | 29,020 |
लदनियां | 92 | 34,000 |
लखनौर | 86 | 38,121 |
खुटौना | 109 | 42,734 |
लौकही | 105 | 45,813 |
मधेपुर | 131 | 55,708 |
मधुबनी (रहिका) | 156 | 57,565 |
मधवापुर | 62 | 27,857 |
पंडौल | 115 | 50,631 |
फुलपरास | 85 | 34,605 |
राजनगर | 128 | 49,281 |
क्या कहते हैं पदाधिकारी?
पीएमजीकेवाई योजना के तहत खाद्यान्न वितरण सभी पीडीएस दुकान के माध्यम से नियमित रूप से किया जा रहा है। विभागीय निर्देशानुसार अगस्त माह तक का राशन 30 जून तक कर दिया जाएगा। वैसे लाभूक सदस्य जिनका ई-केवाईसी नहीं हुआ है, वह अपने नजदीकी जन वितरण प्रणाली विक्रेता के यहां ई-केवाईसी आधार सीडिंग करवा सकते हैं। - मनीष कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, मधुबनी
ये भी पढ़ें- Ration Card: धनबाद के राशन कार्ड उपभोक्ता ध्यान दें, आपको जून में मिलेगा 3 महीने का अनाज
ये भी पढ़ें- Ration Card Apply Online: अब घर बैठे ऑनलाइन बनेगा राशन कार्ड, नीतीश सरकार ने लॉन्च किया पोर्टल
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।