Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राम चौक पर जाम से यातायात बनी समस्या

    By JagranEdited By:
    Updated: Fri, 12 Jan 2018 02:06 AM (IST)

    झंझारपुर नगर पंचायत क्षेत्र के राम चौक स्थित रेलवे गुमटी यात्रा के लिए समस्या बनता जा रहा है। यह समस्या तब भी उतना ही विकराल था।

    राम चौक पर जाम से यातायात बनी समस्या

    मधुबनी। झंझारपुर नगर पंचायत क्षेत्र के राम चौक स्थित रेलवे गुमटी यात्रा के लिए समस्या बनता जा रहा है। यह समस्या तब भी उतना ही विकराल था। जब झंझारपुर-लौकहा रेलवे लाइन पर ट्रेन के गुजरने के कारण गुमटी बंद रहता था। आज भी इस चौक पर हमेशा बेतरतीब रुप से खड़े रहने वाले टेंपो व उसके चालकों की मनमानी से भी यहां जाम के कारण यात्री परेशान रहते हैं। अगर सुबह 8 वजे से लेकर शाम के 7 वजे तक राम चौक से पैदल भी गुजरना हो तो सड़क पर खड़े इन टेंपो के कारण आपको जाम में फंसे बिना वहां से निकलना मुमकिन नहीं है। कभी-कभी तो यह जाम इतना विकट हो जाता है कि आजीज हो पैदल यात्री भी इस होकर गुजरने से तौबा कर लेते हैं। इतना ही नहीं इस जाम के कारण यहां यात्रियों एवं टेंपू चालकों के बीच झड़प होते-होते मारपीट और गाली गलौज तक पहुंच जाती है। फिर भी यहां लगने वाले टेंपो क‌र्फ्यू से लोगों को निजात दिलाने का कार्य न तो स्थानीय प्रशासन कुछ कर पा रही है और न ही नपं प्रशासन। अब

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    क्या कहते लोग:

    स्थानीय लोगों में अधिवक्ता वेचन राय, रासलाल राय, अरुण कुमार, अशोक राम आदि बताते हैं कि यहां जाम की समस्या आम हो चुका है। कभी-कभी जब किसी नेता या प्रशासनिक व पुलिस के आलाधिकारियों का आगमन होता है तो मात्र उस समय यहां की पुलिस को सक्रिय हो जाम को हटाते देखा जाता है। उस समय न तो यहां टेंपो दिखाई देता और न ही जाम की समस्या। जाम से निजात दिलाने के लिए इस रेलवे गुमटी पर ओभर ब्रिज निर्माण के साथ ही अस्थाई टेंपों स्टेंड को हटाने की व्यवस्था की जाय।

    क्या कहते एसडीएम: जाम के सम्बन्ध में पूछे जाने पर एसडीएम विमल कुमार मंडल ने जानकारी दी की किसी भी हाल में जाम की समस्या को समाप्त किया जाएगा। राम चौक पर प्रशासन की नजर है। बहुत जल्द इस समस्या से यात्रियों को निजात मिल जाएगा।