Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Padmashree Godavari Dutt: मधुबनी की पद्मश्री गोदावरी दत्त का निधन, मिथिला पेंटिंग को दिलाई अलग पहचान

    Updated: Wed, 14 Aug 2024 07:32 PM (IST)

    Padmashree Godavari Dutt बिहार के मधुबनी जिले से बुधवार को एक शोक वाली खराब आई है। यहां पद्मश्री सम्मान से नवाजी गई पद्मश्री गोदावरी दत्त का निधन हो गया। उन्होंने प्रदेश की प्रसिद्ध मधुबनी पेंटिंग या मिथिला पेंटिंग को देश-विदेश में पहचान दिलाने में अपनी अहम भूमिका निभाई थी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने भी उनके निधन पर गहरा दुख जताया है।

    Hero Image
    Padmashree Godavari Dutt: मधुबनी की पद्मश्री गोदावरी दत्त का निधन।

    जागरण टीम, मधुबनी/पटना। Bihar News : मिथिला पेंटिंग्स (Mithila Paintings) के क्षेत्र में पद्मश्री सम्मान से सम्मानित मधुबनी शहर में रांटी निवासी पद्मश्री गोदावरी दत्त (Padmashree Godavari Dutt) का बुधवार को निधन हो गया। वह कई माह से बीमार चल रही थीं। उन्होंने रांटी स्थित अपने निवास पर अंतिम सांस ली।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बता दें कि गोदावरी दत्त (Godavari Dutt) को साल 2019 में पद्मश्री पुरस्कार प्रदान किया गया था। मिथिला पेंटिंग (Mithila Painting) के क्षेत्र में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए गोदावरी दत्त ने साल 1983 में मिथिला कला विकास समिति की स्थापना की थी।

    इसके माध्यम से वह मधुबनी पेंटिंग को बढ़ावा देने लगीं। आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को कला में प्रशिक्षित कर उन्हें कला के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने लगीं। उन्होंने बालिकाओं की शिक्षा के लिए बढ़ावा देने के लिए एक ग्राम समिति का भी गठन किया था।

    मुख्यमंत्री ने पद्मश्री गोदावरी दत्ता के निधन पर शोक व्यक्त किया

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने मधुबनी पेंटिंग (Madhubani Painting) की प्रसिद्ध कलाकार पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित गोदावरी दत्त (Godavari Dutt) के निधन पर शोक प्रकट किया है।

    मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा है कि मूलरूप से दरभंगा (Darbhanga News) निवासी गोदावरी दत्त ने मधुबनी पेंटिंग (Madhubani Painting) को देश-विदेश में पहचान दिलाने में बड़ी भूमिका निभाई थी।

    सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने यह भी कहा कि दत्त के निधन से कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री ने उनके स्वजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

    यह भी पढ़ें

    Madhubani Paintings: चित्रकला परंपरा की अनूठी मिसाल है 'मधुबनी पेटिंग', राम-सीता से है इसका गहरा नाता

    Padma Awards 2024 : बिहार को 24 घंटे में सात और सम्मान, मधबुनी पेंटिंग के लिए दंपती को पद्मश्री अवॉर्ड

    'प्रभु के दरबार में लगाई जाए मधुबनी पेंटिंग', PM Modi ने रामलला की धरती से की दुर्लभ कारीगरी की तारीफ