विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Padma Awards 2024 : बिहार को 24 घंटे में सात और सम्मान, मधबुनी पेंटिंग के लिए दंपती को पद्मश्री अवॉर्ड

Published: Thu, 25 Jan 2024 11:58 PM (IST)Updated: Fri, 26 Jan 2024 12:02 AM (IST)

Padma Shri Award For Mithila Paintings गणतंत्र दिवस से ठीक एक दिन पहले देर शाम केंद्र सरकार ने पद्म पुरस्कारों ...और पढ़ें

Padma Awards : बिहार को 24 घंटे में एक और सम्मान, मधबुनी पेंटिंग के लिए दंपती को पद्मश्री अवार्ड
Padma Awards : बिहार को 24 घंटे में एक और सम्मान, मधबुनी पेंटिंग के लिए दंपती को पद्मश्री अवार्ड

HighLights

  1. कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न के बाद बिहार के तीन लोगों को सम्मान का एलान
  2. लोककला के क्षेत्र में सराहनीय कर्य के लिए दिया जाएगा पुरस्कार

डिजिटल डेस्क, पटना/मधुबनी/भागलपुर। गणतंत्र दिवस से ठीक एक दिन पहले देर शाम केंद्र सरकार ने पद्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। इसमें लोक चित्रकला के लिए मधुबनी जिले के दंपती शिवम पासवान और शांति पासवान को पद्श्री अवार्ड से सम्मानित किया गया है।

बता दें कि राष्ट्रपति ने कुल 106 पद्म पुरस्कारों को मंजूरी दी थी। इसके बाद ही 6 पद्म विभूषण 9 पद्म भूषण के अलावा 91 पद्मश्री पुरस्कार का एलान किया गया है। बता दें कि एक दिन पहले ही केंद्र सरकार की ओर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और जननायक कर्पूरी ठाकुर को 'भारत रत्न' सम्मान देने का एलान किया गया था।

दुसाध समाज से ताल्लुक रखता है दंपती

जानकारी के अनुसार, दंपती मधुबनी जिले के लहेरियागंज के रहने वाले हैं। पति-पत्नी शिवम पासवान और शांति देवी पासवान को मधुबनी या मिथिला पेंटिंग्स में गोदना शैली के लिए इस पुरस्कार से नवाजा जाएगा। यह दंपती दुसाध समाज से आते हैं। दुसाध समाज के राजा शैलेष के चित्र काफी प्रसिद्ध रहे हैं।

पद्मश्री से सम्मानित दंपती शिवम और शांति की पेंटिंग्स की प्रदर्शनी अमेरिका, जापान और हांगकांग जैसे देशों में लग चुकी है। दोनों ने मिलकर अभी तक करीब 20 हजार से ज्यादा लोगों को इन पेंटिंग्स को बनाने के लिए प्रशिक्षित भी किया है।

शांति देवी की पेंटिंग को जी-20 की बैठक के दौरान प्रदर्शित भी किया गया था। बता दें कि केंद्र सरकार की ओर से 24 घंटे के भीतर बिहार के लिए यह दूसरा बड़ा एलान किया गया है।

भागलपुर के अशोक को भी पद्मश्री

मधुबनी जिले के दंपती के अलावा बिहार के भागलपुर जिले के अशोक कुमार विश्वास को भी पद्श्री अवॉर्ड देने का एलान किया गया है। अशोक टिकुली पेंटिंग के लिए प्रसिद्ध हैं। उन्होंने करीब 8 हजार युवाओं को इसका प्रशिक्षण दिया है। 67 वर्षीय अशोक को टिकुली कला का भीष्म पितामह माना जाता है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जताई खुशी

बिहार के लोगों को सम्मान मिलने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुशी जताई है। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट में लिखा कि बिहार के स्व. बिंदेश्वर पाठक को मरणोपरांत सामाजिक कार्य के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए 'पद्म विभूषण' मिलना प्रसन्नता का विषय है।

बिहार के साथ ही डॉ. चंदेश्वर प्रसाद ठाकुर को मेडिसिन के क्षेत्र में 'पद्म भूषण', शांति देवी पासवान एवं शिवम पासवान (पति-पत्नी), अशोक कुमार विश्वास, राम कुमार मल्लिक को कला के क्षेत्र में तथा सुरेंद्र किशोर को भाषा, शिक्षा तथा पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए 'पद्मश्री' सम्मान मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं।

यह भी पढ़ें

Lalu Yadav : सियासी अटकलों के बीच लालू-राबड़ी को बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने इस मामले में कार्यवाही पर लगाई रोक

Nitish Kumar के सामने अब Mayawati की 'चुनौती', बिहार में इतनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी BSP