विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Nitish Kumar के सामने अब Mayawati की 'चुनौती', बिहार में इतनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी BSP

Published: Thu, 25 Jan 2024 10:16 PM (IST)

बिहार में एक तरफ नीतीश कुमार को लेकर अटकलबाजी तेज है। वहीं दूसरी ओर अब मायावती भी चुनावी मैदान में ...और पढ़ें

Nitish Kumar के सामने अब मायावती की 'चुनौती', बिहार में इतनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी BSP
Nitish Kumar के सामने अब मायावती की 'चुनौती', बिहार में इतनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी BSP

राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार में सियासी हलचल के बीच बहुजन समाज पार्टी ने बड़ा फैसला किया है। मायावती की पार्टी बीएसपी बिहार की सभी 40 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। बसपा के बिहार प्रभारी अनिल कुमार ने गुरुवार को पटना में आयोजित एक प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी। साथ ही पार्टी ने दलित नेता कांशी राम के लिए भारत रत्न की मांग भी की है।

इससे पहले, पार्टी कार्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में नेताओं ने कर्पूरी ठाकुर को श्रद्धांजलि दी। अनिल कुमार ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देकर भाजपा वालों ने गरीबों और पिछड़ों पर काई अहसान नहीं किया है। भाजपा ने हमेशा गरीबों पर जुर्म ढाए हैं। इससे उनका पाप नहीं धुलने वाला है।

'हमें न्याय नहीं मिल रहा है'

उन्होंने बिहार में लगातार अपराध बढ़ने का दावा करते हुए कहा कि बढ़ते अपराध पर प्रदेश सरकार पूरी तरह से मौन है। हमें न्याय नहीं मिल रहा है। इसलिए पार्टी ने तय किया है कि हम बिहार की सभी 40 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे।

'हम मायावती की आवाज को बुलंद करेंगे'

उन्होंने कहा हम चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार हैं और जीत के साथ मायावती की आवाज को बुलंद करेंगे। वहीं, सांसद रामजी गौतम ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर जीवन भर गरीबों के लिए संघर्षरत रहे। उन्हें यह सम्मान पहले ही मिलना चाहिए था। अब इस सम्मान के असल हकदार कांशी राम हैं। गौतम ने भी कहा कि पार्टी बिहार की सभी 40 सीटों पर चुनाव के लिए तैयार है।

ये भी पढ़ें- Nitish Kumar: ...तो क्या दिल्ली में तय होगा बिहार का 'King'? भाजपा नेता बोले- बड़ा धमाका होने वाला है

ये भी पढ़ें- Nitish Kumar की मीटिंग को लेकर Lalu Yadav अलर्ट! अपने विधायकों को भी दिया ये ऑर्डर, पटना में सियासी हलचल तेज