Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Nitish Kumar: बिहार का 'King' कौन... दिल्ली में होगा फैसला? भाजपा नेता बोले- बहुत जल्द बड़ा धमाका होने वाला है

    Updated: Thu, 25 Jan 2024 09:48 PM (IST)

    बिहार बीजेपी के नेता प्रभाकर मिश्र ने मौजूदा सियासी हलचल पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि बड़े भाई और छोटे भाई के बीच प्रेशर पॉलिटिक्स चल रही ...और पढ़ें

    Hero Image
    बिहार का 'King' कौन... दिल्ली में होगा फैसला? भाजपा नेता बोले- बहुत जल्द बड़ा धमाका होने वाला है

    राज्य ब्यूरो, पटना। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रभाकर मिश्र ने राजद प्रमुख लालू यादव एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर गुरुवार को जारी बयान में कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि बड़े भाई और छोटे भाई के बीच प्रेशर पॉलिटिक्स चल रही है। इससे महागठबंधन में जल्द ही बड़ा धमाका होने वाला है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने यह भी कहा कि "घमंडिया" गठबंधन के ताबूत में अंतिम कील बिहार ही ठोकेगा। जननायक कर्पूरी ठाकुर जन्मशताब्दी समारोह में नीतीश के निशाने पर लालू ही रहे। राजनीतिक में परिवारवाद का आरोप लगाते हुए छोटे भाई ने बड़े भाई को बेनकाब कर दिया।

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी समेत कई पार्टी नेता बुलाए गए दिल्ली

    बिहार की राजनीति में सत्ता परिवर्तन के ऊहापोह के बीच गुरुवार की शाम भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी को पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने अचानक दिल्ली बुला लिया। सम्राट के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के यहां से बिहार भाजपा विधान मंडल दल के नेता विजय सिन्हा, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेन्द्र नाथ, प्रदेश संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया भी बुलाए गए।

    वहीं, पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, रेणु देवी को भी केंद्रीय नेतृत्व की ओर से दिल्ली पहुंचने निर्देश दिया गया। इससे पहले, बिहार भाजपा के प्रभारी एवं राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े के आवास पर सभी नेताओं का जुटान हुआ।

    इसमें केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय के अलावा राज्यसभा सदस्य सुशील मोदी को भी बुलाए जाने की चर्चा रही। अचानक प्रदेश अध्यक्ष से साथ ही विधान मंडल दल के नेता एवं कई वरिष्ठ नेताओं को बुलाए जाने के कारण राजनीतिक कयासबाजी राज्य में चरम पर रही।

    ये भी पढ़ें- Nitish Kumar की मीटिंग को लेकर Lalu Yadav अलर्ट! अपने विधायकों को भी दिया ये ऑर्डर, पटना में सियासी हलचल तेज

    ये भी पढ़ें- Nitish Kumar: महागठबंधन में फूट की अटकलें तेज! 'JDU की सीक्रेट मीटिंग' पर RJD ने दिया क्लियर कट जवाब; अब आगे क्या..?