Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हीरा तो हीरा है, लेकिन कितना खरा है ...जानिए इन आसान उपायो से

    By Amit AlokEdited By: Amit Alok
    Updated: Sat, 29 Oct 2016 10:54 PM (IST)

    धनतेरस से दीपावली तक अगर आप हीरा खरीदने की सोच रहे हैं तो सावधान रहें। वह असली है या नही इसकी पहचान भी जरूरी है। जानिए कुछ सामान्य जांच जो आपको बता देंगे कि हीरा कितना खरा है।

    Hero Image

    पटना [जेएनएन]। धनतेरस से लेकर दीपावली तक पर सोना-चांदी व हीरा सहित कीमती रत्नों की बिक्री तेज हो जाती है। लेकिन, आप जो खरीद रहे हैं, वो नकली भी हो सकता है।इस दिनों बाजार में चीन निर्मित नकली हीरों की आवक हो चुकी है। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि हीरा असली है या नहीं। आइए नजर डालते हैं कुछ आसान जांच पर, जो आपको बता देंगे कि हीरा कितना असली है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फॉग टेस्ट : हीरा पर मुंह से गर्म हवा की भाप ठीक उसी तरह दें जैसा अक्सर बाथरूम में शीशे पर करते हैं। अगर हीरे पर भाप बनी रहे तो वह नकली है। अगर भाप मॉयश्चर बन जाए तो वह असली है।

    न्यूजपेपर टेस्ट : असली हीरे में बहुत ही ज्यादा रिफ्लेक्टिंग पावर होती है। नकली हीरे में रिफ्लेक्टिंग पावर बहुत कम होती है। इसे बहुत ही आसान तरीके से जांचा जा सकता है। न्यूजपेपर में हीरा रखें और उसे पढ़ने की कोशिश करें। अगर आपको न्यूजपेपर पर लिखे अक्षर साफ-साफ नजर आते हैं तो हीरा नकली है। अगर न्यूज़पेपर नहीं पढ़ पा रहे हैं तो हीरा असली है। असली हीरे की चमक ही इतनी तेज होती है कि अक्षर पढ़े नहीं जा सकते।

    ठंडा और गर्म टेस्ट : हीरा बहुत लचीला होता है जो हर तरह के तापमान में बिना किसी डैमेज के चेंज हो जाता है। लाइटर की मदद से हीरा को आधे मिनट तक गर्म कर फिर ठंडे पानी में डाल दें। नकली हीरा पानी में अलग-अलग हो जाएगा, जबकि असली हीरे में कोई बदलाव नहीं होगा।

    स्पॉर्कल टेस्ट : हीरा में अगर रेनबो स्पॉर्कल के साथ अलग-अलग रंग भी दिखे तो वह असली है। नकली हीरे में कोई रंग नजर नहीं आता।

    वाटर टेस्ट : पानी में डालने पर नकली हीरा तैरेगा, जबकि असली डूब जाएगा।

    रिटी टेस्ट : मैग्निफाइंग ग्लास लें और इसके नीचे हीरे केा रखें। खान से निकाले गए असली हीरे में कई बदलाव देखने को मिलेंगे। चूंकि असली हारे प्राकृतिक तरीके से खुद बने होते हैं, इसलिए उनपर कई निशान होते हैं और उनका आकार भी आड़ा-तिरछा होता है। हालांकि, यह टेस्ट पूरी तरह सही नहीं माना जा सकता, क्योंकि अच्छे हीरे भी तराशे नजर आते हैं और असली होने के बावजूद उनपर कोई प्राकृतिक निशान नजर नहीं आता।

    सैंडपेपर टेस्ट : हीरे को सैंडपेपर को रगड़ें। असली हीरे पर कोई स्क्रैच नहीं पड़ेगा, लेकिन नकली पर स्क्रैच नजर आने लगेगा।

    जरूर लें विशेषज्ञ की राय

    हां, उपरोक्त जांच हीरे के असली या नकली होने की बाबत अापको प्रारंभिक जानकारी देते हैं। इसलिए केवल एक जांच पर भरोसा नहीं कर सभी को आजमाएं। अंत में किसी विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।