कृष्ण जन्माष्टमी की पूजा देखकर लौट रहे दंपती को पुलिस की गाड़ी ने कुचला, वीडियो हो रहा वायरल
बिहार के मधुबनी में एक दर्दनाक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक गाड़ी एक महिला और उसके पति को कुचलती हुई दिखाई दे रही है। यह गाड़ी कोई और नहीं जनता की सुरक्षा के लिए तैनात पुलिस की बताई गई है। इस घटना को लेकर आक्रोशित लोगों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।
जयनगर (मधुबनी), संस। बिहार के मधुबनी में पुलिस की गाड़ी के एक दंपती को कुचलने का वीडियो सामने आया है। यह चौंकाने वाला वीडियो जयनगर थाना क्षेत्र का बताया गया है। घटनास्थल के सामने लगे सीसीटीवी कैमरे (CCTV) में यह हादसा रिकॉर्ड हो गया था। अब इसे इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित (Viral Video) किया जा रहा है।
जयनगर थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन रोड में बुधवार देर रात पुलिस गश्ती वाहन की चपेट में आने से पति-पत्नी समेत तीन लोग घायल हो गए। इसका एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो को देखने से प्रतीत होता है कि पुलिस की गाड़ी ने जानबूझकर लोगों को कुचल दिया हो। हालांकि दैनिक जागरण इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
जानकारी के अनुसार, पति-पत्नी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी (Janmashtami 2023) का पूजा करने के बाद घर वापस लौट रहे थे। जबकि स्थल पर मौजूद एक अन्य युवक घायल हो गया।
आक्रोशित लोगों ने घटनास्थल पर पुलिस (Bihar Police) के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसी क्रम में पूजा देख रहे एक अन्य व्यक्ति आक्रोशित लोगों के हमला से गंभीर रूप से घायल हो गया।
सभी घायलों को स्थानीय लोगों के सहयोग से इलाज के लिए जयनगर (Jainagar) अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
चिकित्सक ने महिला श्रद्धालु की हालत को नाजुक देखते हुए डीएमसीएच रेफर कर दिया है। इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें : आखिर क्यों दो बेटे दो किलोमीटर कंधे पर लादकर लाए पिता की लाश? मधुबनी का यह गांव इस वजह से है परेशान
घायल श्रद्धालु पति-पत्नी (Couple) की पहचान बस्ती पंचायत के राजपुताना मोहल्ला निवासी रंजू देवी (25) व उसके पति विजय पासवान (28) एवं वार्ड नंबर 5 सरकारी बस स्टैंड निवासी बबलू कुमार (26) पिता प्रदीप साह के तौर पर हुई है।
#bihar पति-पत्नी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूजा करने के बाद घर वापस लौट रहे थे। इस दौरान दोनों को पुलिस की गाड़ी ने रौंद दिया। दोनों का ईलाज जारी है।
ये वीडियो बिहार के मधुबनी का बताया जा रहा है। pic.twitter.com/vycINPZCwS— Versha Singh (@Vershasingh26) September 7, 2023
घटना से आक्रोशित लोगों ने घटना वाली जगह पूजा पंडाल के समीप खड़े एक अन्य रेल यात्री जिले के अररिया संग्राम गांव निवासी गुड्डू (26) पिता मो. जमील अख्तर को पीटकर घायल कर दिया।
यह भी पढ़ें : रील वाली 'पिस्टल दीदी' को पुलिस ने दबोचा... साथी लड़के की तलाश जारी; जेपी गंगापथ पर लहराया था हथियार