Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Farmers: गेहूं की फसल पर मौसम की मार, मंडराते बादल से किसान परेशान; मंडियों में बुरा हाल

    Updated: Tue, 09 Apr 2024 04:31 PM (IST)

    Bihar Farmers आर्थिक तंगी से परेशान किसानों पर इस बार फिर प्रकृति की मार पड़ती दिखाई दे रही है। खराब मौसम को देखते हुए किसान काफी परेशान हैं। आने वाले दिनों में वर्षा नहीं हो तभी गेहूं की फसल को किसान संभाल सकते हैं। बादल छाने और देर शाम तक बूंदा-बांदी की आशंका से किसान परेशान हो रहे थे।

    Hero Image
    Bihar Farmers: गेहूं की फसल पर मौसम की मार, मंडराते बादल से किसान परेशान; मंडियों में बुरा हाल

    संवाद सूत्र, चानन (लखीसराय)। आर्थिक तंगी से परेशान किसानों पर इस बार फिर प्रकृति की मार पड़ती दिखाई दे रही है। खराब मौसम को देखते हुए किसान काफी परेशान हैं। आने वाले दिनों में वर्षा नहीं हो तभी गेहूं की फसल को किसान संभाल सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मंगलवार की दोपहर बाद बादल छाने और देर शाम तक बूंदा-बांदी की आशंका से किसान परेशान हो रहे थे। इससे पूर्व सोमवार को तेज हवा व हल्की बूंदाबांदी से गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचने की आशंका से किसान सहम गए थे। बार-बार बदल रहा मौसम का मिजाज किसानों के लिए मुसीबत बनता जा रहा है।

    मंडियों में किसानों का बुरा हाल

    गेहूं की फसल पर मौसम की मार पड़ने का खतरा लगातार मंडरा रहा है, लेकिन कुदरत के आगे किसी का भी जोर नहीं है। तेज हवाओं के साथ किसानों की फसल खेतों में बिछती जा रही है, जिसके कारण झाड़ भी कम होगा। खेतों में बिछी फसल को काटने वाले मजदूर भी किसानों से ज्यादा पैसे वसूल करेंगें।

    एक तरफ जहां किसानों पर मौसम मेहरबान दिखाई नहीं दे रहा। वहीं, मंडियों में किसानों का बुरा हाल है। किसानों को फसल में नमी होने के कारण मंडियों में रात गुजारना पड़ रहा है। साथ ही किसानों को फसल बेचने में मंडियों में अधिक समय लग रहा है। कई गांवों में अभी गेहूं कटनी शुरु ही हुई है कहीं तेज पकड़ ली है। लेकिन, मौसम की बेरुखी के कारण किसान सहमे हुए हैं।

    ये भी पढ़ें- 

    सारण पुलिस ने तीन युवकों को किया गिरफ्तार, इंटरनेट मीडिया पर हथियार लहराने का वीडियो किया था अपलोड

    अब बंदूकों के लिए नहीं... पढ़ाई के लिए गिरवी रखे जाते हैं गहने, जानें जहानाबाद के सिकरिया गांव की कहानी

    comedy show banner
    comedy show banner