Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar News: 'आज भारत के प्रधानमंत्री से सभी शक्तिशाली देश हाथ मिला रहे', लखीसराय में बोले गिरिराज सिंह

    By Bambam kumar Edited By: Sanjeev Kumar
    Updated: Sun, 31 Dec 2023 01:43 PM (IST)

    Giriraj Singh रविवार को बेगूसराय के सांसद सह केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह विकसित भारत संकल्प यात्रा व मन की बात कार्यक्रम में शामिल होने संसदीय क्षेत्र के शाम्हो जा रहे थे। इस दौरान स्थानीय बाजार स्थित गोकुल नंदन कांप्लेक्स के समीप लोजपा (रामविलास) के प्रदेश उपाध्यक्ष रविशंकर प्रसाद सिंह अशोक की देखरेख में लोजपा व भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल-माला पहनाकर उनका स्वागत किया।

    Hero Image
    गिरिराज सिंह ने पीएम मोदी की तारीफ की (जागरण)

    संवाद सूत्र, सूर्यगढ़ा (लखीसराय)। Bihar News: रविवार को बेगूसराय के सांसद सह केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह विकसित भारत संकल्प यात्रा व मन की बात कार्यक्रम में शामिल होने संसदीय क्षेत्र के शाम्हो जा रहे थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस दौरान स्थानीय बाजार स्थित गोकुल नंदन कांप्लेक्स के समीप लोजपा (रामविलास) के प्रदेश उपाध्यक्ष रविशंकर प्रसाद सिंह अशोक की देखरेख में लोजपा व भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल-माला पहनाकर उनका स्वागत किया। इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि देश चाहता है पूर्ण बहुमत की सरकार और एक मजबूत प्रधानमंत्री, जो भाजपा और नरेंद्र मोदी ही हैं।

    देश 21 वीं सदी में है। आज भारत के प्रधानमंत्री से सभी शक्तिशाली देश हाथ मिला रहा है। नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में एक तरफ जहां देश चंद्रमा पर पहुंचा है वहीं दूसरी ओर धरातल पर भी प्रत्येक दिन 40 किलोमीटर सड़क निर्माण हो रहा है।

    देश में नया संसद भवन बना है तो 50 हजार पंचायत सरकार भवन का निर्माण हुआ है। पहले देश में 19 लाख करोड़ एक्सपोर्ट था आज 70 लाख करोड़ पहुंच गया है। पहले 36 मिलियन डालर एफडीआइ था आज सौ मिलियन डालर से अधिक है।

    नरेंद्र मोदी सरकार में देश का विकास हुआ है। दुनिया में भारत की पहचान सांस्कृतिक विरासत और वैभव है। हजारों साल पहले मुगल ने एवं सैकड़ों साल पहले अंग्रजों ने देश की संस्कृति के साथ बुरा हस्र किया। आज हजारों साल बाद अयोध्या में राम मंदिर जगमगा उठा है।

    भारत सोने की चिड़िया का देश है। अब तक कांग्रेस के प्रधानमंत्री ने केवल तुष्टीकरण की राजनीति की थी। एक सवाल के जवाब में गिरिराज सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार लालू यादव के चक्रव्यूह में फंस चुके हैं। लालू यादव अपने बेटे तेजस्वी को बिहार का मुख्यमंत्री बनने के लिए संकल्पित हैं। नीतीश कुमार ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से ललन सिंह को हटाकर जदयू को डूबने से बचा लिया है।

    राजद को सत्ता पाने के लिए कुछ विधायक कम है। ऐसे में विजेंद्र प्रसाद यादव एवं ललन सिंह का राजद से संपर्क में नाम आना ऐसा लग रहा है नीतीश कुमार अब कुछ दिनों के मुख्यमंत्री हैं। आइएनडीआइए भ्रष्टाचारियों का समूह है।

    नीतीश कुमार का इस गठबंधन में संयोजक पद समाप्त हो गया है जिस दिन विधानसभा के अंदर उन्होंने काम सूत्र पर व्याख्यान दिया और देश की महिलाओं को अपमान किया। मुंगेर संसदीय क्षेत्र से राजग प्रत्याशी के चयन के रामाशीष पासवान, भाजपा नगर अध्यक्ष विपिन गुप्ता, सुदामा पासवान, जितेंद्र सिंह, रमाकांत सिंह, जलज कुमार आदि मौजूद थे।

    यह भी पढ़ें

    Bihar Politics: कांग्रेस भी क्या कर रही है? बीच सभा में नीतीश कुमार ने याद दिला दिया गठबंधन धर्म

    Bihar Politics: 'गिरिराज सिंह आप लोगों को खुश करेंगे', मनोज झा ने ललन सिंह के इस्तीफे को लेकर BJP पर बोला हमला