विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विकास देखना हो तो चलिए शहर के पचना रोड

By JagranEdited By:
Published: Sun, 13 Sep 2020 06:00 PM (IST)

लखीसराय । शहर की एक बड़ी आबादी पचना रोड के दोनों किनारे बसती है। यह सड़क शहर से

विकास देखना हो तो चलिए शहर के पचना रोड
विकास देखना हो तो चलिए शहर के पचना रोड

लखीसराय । शहर की एक बड़ी आबादी पचना रोड के दोनों किनारे बसती है। यह सड़क शहर से निकलकर लखीसराय प्रखंड की मोरमा पंचायत में 19 गांवों को जोड़ते हुए शेखपुरा जिले में प्रवेश कर जाती है। नगर परिषद लखीसराय अंतर्गत मुख्य मार्ग से बाइपास मोड़ तक करीब दो किलोमीटर की सड़क शहरी क्षेत्र अंतर्गत है। वर्तमान में यह सड़क पूरी तरह टूट कर गड्ढ़ा का रूप ले लिया है। इस जर्जर सड़क को बनाने के लिए कई वर्षों से स्थानीय लोगों ने क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि से लेकर सरकार के मंत्री तक गुहार लगाई लेकिन सड़क की सूरत नहीं बदली। इसको लेकर शहर के लोगों में गहरी नाराजगी भी है। वर्ष 1995 में पचना रोड का हुआ था निर्माण नगर परिषद लखीसराय अंतर्गत वार्ड नंबर 16, 17, 18, 19, 20, 21, 23 की 50 हजार से अधिक की आबादी पचना रोड के दोनों किनारे बसती है। ग्रामीण अंचल की एक बड़ी आबादी के आवागमन की मुख्य सड़क यह है। वर्ष 1995 में तत्कालीन विधायक स्व. यदुवंश सिंह ने पचना रोड का निर्माण करवाया था। इसके बाद वर्ष 2005 में विधायक रहे फुलेना सिंह के कार्यकाल में भी पचना रोड से पतनेर तक सड़क निर्माण दुबारा कराया गया था। इसके बाद सड़क टूटकर गड्ढे में तब्दील हो गई। वर्ष 2010 के बाद से यह सड़क जर्जर हो गई। इसके बाद किसी ने सुध नहीं ली। हर चुनाव में क्षेत्र की जनता पचना रोड का निर्माण कराने की मांग करते रहे और नेता भी आश्वासन देते रहे। आगामी विधानसभा चुनाव में क्षेत्र की जनता जर्जर सड़क का हिसाब लेने का मन बना लिया है। कोट : पचना रोड लखीसराय शहर की मुख्य सड़क है। 10 वर्ष से अधिक समय बीत गया इसका नवनिर्माण नहीं कराया गया। जब कोई गर्भवती महिलाएं इस रोड से होकर डॉक्टर के यहां पहुंचती है तो गड्ढे में तब्दील हो चुकी यह सड़क मरीजों का दर्द बढ़ा देती है। विधायक ने कभी इस ओर ध्यान नहीं दिया। पचना रोड की इस दशा के लिए जनप्रतिनिधियों की उदासीनता बरकरार रही।

फोटो : 13 एलएचके 5

निरंजन पांडेय, स्थानीय निवासी

-------

लखीसराय शहर से पतनेर तक हर रोज बाइक से स्कूल जाते हैं। सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। सड़क पर इतने गड्ढे हैं कि हमेशा डर बना रहता है कि कहीं बाइक सहित गड्ढे में गिर न जाएं। बारिश होने पर इस रोड की सूरत और बिगड़ जाती है। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों द्वारा पूर्व के चुनाव में भी ध्यान नहीं दिया गया और अब फिर से चुनाव नजदीक है। शहरी क्षेत्र में इस तरह की जर्जर सड़क का होना विकास के दावे की पोल खोलता है।

फोटो : 13 एलएचके 6

मनोज कुमार, शिक्षक

----------- कोट : लखीसराय शहर के पचना रोड से लेकर मोरमा-पतनेर-तिलोखर तक 11.2 किलोमीटर जर्जर सड़क की सूरत जल्द ही बदल जाएगी। चार करोड़ 75 लाख की लागत से करीब पौने चार फीट चौड़ा पचना रोड सड़क का निर्माण कार्य होना है। इसके लिए दूसरी बार टेंडर की प्रक्रिया पूरी की गई है। विभागीय अभियंता के साथ इसकी जल्द समीक्षा की जाएगी। एक विधायक के रूप में हमने योजना की स्वीकृति करवाकर टेंडर निकलवा दिया है। कतिपय ठेकेदार की गलत मानसिकता के कारण विकास कार्य बाधित है।

फोटो : 13 एलएचके 7

विजय कुमार सिन्हा, विधायक, लखीसराय

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।