Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Bihar Politics: लखीसराय की राजनीति में क्या होगा बड़ा बदलाव? डिप्टी सीएम और ललन सिंह के गढ़ में पहुंचेंगे प्रशांत किशोर

    By Bambam kumar Edited By: Rajesh Kumar
    Updated: Sun, 27 Jul 2025 01:18 PM (IST)

    सूर्यगढ़ा में आज प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी की बिहार बदलाव सभा आयोजित की गई। प्रशांत किशोर बिहार के विकास पर अपने विचार रखेंगे और जनता से संवाद ...और पढ़ें

    सूर्यगढ़ा में आज प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी की बिहार बदलाव सभा आयोजित की गई। पीटीआई

    जागरण संवाददाता, सूर्यगढ़ा (लखीसराय)। चुनावी रणनीतिकार से जननेता बने प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज की बहुप्रतीक्षित बिहार बदलाव सभा रविवार को सूर्यगढ़ा बाजार स्थित प्लस टू पब्लिक हाई स्कूल के खेल मैदान में आयोजित की जाएगी। इस जनसभा की जानकारी जन सुराज पार्टी के प्रदेश सचिव अमित सागर ने दी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने बताया कि इस सभा के मुख्य अतिथि प्रशांत किशोर होंगे, जो बिहार के विकास को लेकर जनता के समक्ष अपने विचार रखेंगे। सभा का उद्देश्य राज्य की जनता से संवाद कर एक नई राजनीतिक सोच और दिशा की शुरुआत करना है।

    अमित सागर ने कहा कि अब बिहार में पारंपरिक राजनीति से अलग एक नई व्यवस्था की जरूरत है, जो राज्य को विकसित राज्यों की श्रेणी में ला सके। इसी सोच के साथ जन सुराज पार्टी सक्रिय रूप से बिहार के विभिन्न जिलों और प्रखंडों में पहुंचकर जनता से सीधा संवाद कर रही है। सभा के माध्यम से न सिर्फ लोगों की राय ली जाएगी, बल्कि पार्टी की भावी रणनीति और विकास का रोडमैप भी साझा किया जाएगा।

    उन्होंने साफ कहा कि बिहार में जो सबसे अच्छा काम करेगा, वही अगला मुख्यमंत्री बनेगा। इधर, प्रशांत किशोर की सभा के लिए जिला अध्यक्ष रसपति पांडेय के नेतृत्व में पब्लिक हाई स्कूल के खेल मैदान में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। स्थानीय कार्यकर्ता मंच, साउंड सिस्टम और बैठने की व्यवस्था को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। लोगों में भी सभा को लेकर काफ़ी उत्साह देखा जा रहा है।