विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 12, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सात दिनों से लापता दो बच्चों को पुलिस ने कटिहार से किया बरामद

By JagranEdited By:
Published: Tue, 12 Apr 2022 07:51 PM (IST)

कोचाधामन में दो बच्चों के अपहरण मामले में नया मोड़ आया है। दोनों बच्चे अभिभावक के डांट फटकार के कारण ...और पढ़ें

सात दिनों से लापता दो बच्चों को पुलिस ने कटिहार से किया बरामद
सात दिनों से लापता दो बच्चों को पुलिस ने कटिहार से किया बरामद

संवाद सहयोगी, किशनगंज : कोचाधामन में दो बच्चों के अपहरण मामले में नया मोड़ आया है। दोनों बच्चे अभिभावक के डांट फटकार के कारण घर से निकले थे। पुलिस टीम ने दोनों को कटिहार से बरामद किया है।

बताते चलें कि कोचाधामन थाना क्षेत्र से सात अप्रैल को लापता हुए दो बच्चों को एसपी डाक्टर इनामुल हक मेंगनू के द्वारा गठित टीम ने कटिहार से बरामद कर लिया है। जिसमें कोचाधामन के सलीम व तौहीद के अपहरण का मामला परिजनों के आवेदन पर दर्ज करवाया गया था। इसके बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों बच्चों की खोजबीन शुरू की गई। इस दौरान चाइल्ड लाइन से भी संपर्क स्थापित किया गया। चाइल्ड लाइन से यह सूचना मिली की दोनों बच्चे कटिहार चाइल्ड लाइन में है। पुलिस ने दोनों बच्चों को कटिहार चाइल्ड से लेकर अभिभावक को सुपुर्द कर दिया। एसपी ने बताया कि पूछताछ के क्रम में पता चला कि दोनों बच्चों को अभिभावकों द्वारा पढ़ाई-लिखाई करने के लिए डांट-फटकार किया गया था, जिस कारण गुस्सा में आकर घर से निकल गया था। दोनों बच्चा घर से निकलने के बाद कोचाधामन से किशनगंज की ओर जाने वाली सड़क पर टोटो गाड़ी में बैठकर किशनगंज पहुंच गये। वहां से रेलवे स्टेशन पहुंचकर कटिहार जाने वाली ट्रेन में बैठ गया था। इसके बाद कटिहार रेलवे स्टेशन पर उतर गया। वहां रेलवे कर्मचारी द्वारा पूछताछ करने के बाद बाल गृह कटिहार में दोनों बालक को सुपूर्द करा दिया गया। अनुसंधान के क्रम में यह बात भी सामने आई कि दोनों बच्चे टोटो पर बैठकर किशनगंज की ओर निकले थे। दोनों बच्चों को किसी भी बदमाशों के द्वारा अपहरण नहीं किया गया था।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।